विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चाचा ने साथियों संग मिल दुष्कर्म के बाद बनाई वीडियो, करता रहा ब्लैकमेल

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 16 May 2017 06:32 PM (IST)Updated: Wed, 17 May 2017 08:34 AM (IST)

एक चाचा ने साथियों के साथ मिलकर अपनी ही विवाहित भतीजी को हवस का शिकार बना डाला। फिर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

चाचा ने साथियों संग मिल दुष्कर्म के बाद बनाई वीडियो, करता रहा ब्लैकमेल
चाचा ने साथियों संग मिल दुष्कर्म के बाद बनाई वीडियो, करता रहा ब्लैकमेल

जेएनएन, बठिंडा। काम से छुट्टी कर घर लौट रही महिला के साथ उसके चाचा ने अपने जीजा व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। यही नहीं, आरोपियों ने अपने इस कुकृत्य की वीडियो भी बनाई, जिसे दिखाकर आरोपी कई बार उससे दुष्कर्म करते रहे। आरोपियों ने दो बार महिला का गर्भपात भी कराया। अब थाना कनाल कॉलोनी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ केस किया है।

महिला के मुताबिक उसका पति नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में पांच साल से जेल में बंद है। वह अपने दो बेटों के साथ रहती है। अपनी आजीविका चलाने के लिए वह एक निजी कंपनी में काम करती है। उसकी ड्यूटी दोपहर दो से रात दस बजे तक होती है। कंपनी की बस उसे गली के बाहर उतार कर जाती थी।

यह भी पढ़ें: किशोर को अपहरण कर बनाया बंधक, 20 दिन तक करते रहे कुकर्म

महिला ने बताया कि 4 दिसंबर 2016 की रात 11 बजे बस ने उसे गली के बाहर उतारा। उस समय उसका चाचा अपने जीजा व एक अन्य साथ वहां खड़े थे। तीनों उस समय नशे में धुत थे। चाचा ने उसे बुलाया तो वह उनके पास चली गई। वहां पहुंचते ही तीनों उस पर झपट पड़े और उसका मुंह बंद कर दिया।

तीनों उसे सिरसा रेलवे लाइन के जंगल में ले गए, जहां चार लोगों ने उसे हवस का शिकार बनाया। इस दौरान उन लोगों ने उसकी वीडियो भी बनाई, जिसे दिखाकर आरोपियों ने कहा कि अगर उसने मुंह खोला तो उसे व उसके बच्चों को मार दिया जाएगा। वह उसके वीडियो को भी वायरल कर देंगे। अगले दिन उसके घर पहुंचे चाचा ने उसे वीडियो दिखाकर फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जनवरी 2017 में वो गर्भवती हो गई। जिस पर आरोपी ने एक डॉक्टर के पास ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया।

पीडि़ता ने बताया कि इस मामले उसने अपनी चाची से बात की। इस पर चाची ने कहा ने भी पति की ही तरफदारी की। इसके बाद चाचा ने उसे सीकरी बाजार में किराये का मकान दिलाया। वहां भी उसने कई बार उससे दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह फिर गर्भवती हुई, तो चाचा ने फिर उसका गर्भपात कराया।

महिला ने बताया कि एक पंचायत में आरोपियों ने उसे 60 हजार रुपये लेकर मुंह बंद रखने के लिए भी कहा। उसके बाद पीड़िता ने अपनी बहन को सारी घटना की जानकारी दी। जिस पर वो उसे लेकर पुलिस के पास पहुंच। एएसआइ मनजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।