विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bathinda News: नवनिर्मित मंदिर हुआ धराशायी, आधा दर्जन के करीब लोग मलबे में फंसे

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Sun, 29 Jan 2023 08:49 PM (GMT+05:30)

बठिंडा शहर की लाल सिंह बस्ती में स्थित श्री पंचमुखी बाला जी मंदिर के समीप नवनिर्मित मंदिर श्री सालासर बाला जी का रविवार देर शाम को लेंटर गिर गया। जिसके चलते मंदिर के अंदर काम कर रहे आधा दर्जन के करीब प्रवासी मजदूर लेंटर के मलबे के नीचे दब गए।

श्री पंचमुखी बाला जी मंदिर के समीप नवनिर्मित मंदिर श्री सालासर बाला जी का लेंटर गिर गया
श्री पंचमुखी बाला जी मंदिर के समीप नवनिर्मित मंदिर श्री सालासर बाला जी का लेंटर गिर गया

बठिंडा, संवाद सहयोगी। बठिंडा शहर की लाल सिंह बस्ती में स्थित श्री पंचमुखी बाला जी मंदिर के समीप नवनिर्मित मंदिर श्री सालासर बाला जी का रविवार देर शाम को लेंटर गिर गया। जिसके चलते मंदिर के अंदर काम कर रहे आधा दर्जन के करीब प्रवासी मजदूर लेंटर के मलबे के नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा की टीमें एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताज के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया गया।

बताया जा रहा है कि घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। फिलहाल घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना कैनाल कालोनी पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Amritsar News: किसान मजदूर संघर्ष समिति ने 3 घंटे रोकी रेल, पंजाब सरकार पर वादे पूरे नहीं करने का लगाया आरोप

नवनिर्मित मंदिर हुआ धराशायी

जानकारी अनुसार, लाल सिंह बस्ती में स्थित श्री पंचमुखी बाला जी मंदिर के समीप समाजसेवी संस्थाओं की तरफ से श्री सालासर बाला जी महाराज के मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है। रविवार दोपहर को ही मंदिर की छत का लेंटर डाला गया था। दोपहर तीन बजे तक लेंटर डालने के बाद अन्य लेबर चली गई थी, लेकिन मंदिर में काम करने वाले आधा दर्जन प्रवासी मजदूर मौजूद थे, जो कि लेंटर के बाद सामान आदि एकत्र कर रहे थे। शाम करीब छह बजे अचानक मंदिर के फ्रंट हिस्सा का लेंटर गिर गया और लेंटर के नीचे काम कर रहे मजदूर उसके मलबे के नीचे दब गए।

यह भी पढ़ें: Amritsar: दुकानों, शापिंग माल से 60 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, 18 के काटे चालान

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लेंटर गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए और हादसे की जानकारी सहारा जनसेवा की टीम को दी। सहारा जनसेवा की टीमों ने मौके पर पहुंचकर मलबे के नीचे दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। देर शाम खबरे लिखे जाने तक मलबे के नीचे दबे पांच लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।