पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने की हरजिंदर मेले के परिवार से की मुलाकात, पत्नी से मिलकर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने बठिंडा में हरजिंदर मेले के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी से मुलाकात की। उन्होंने ...और पढ़ें

सचिन पायलट ने की हरजिंदर मेले के परिवार वालों से मुलाकात।
HighLights
सचिन पायलट ने हरजिंदर मेले के परिवार से मुलाकात की
उन्होंने हरजिंदर मेले की हत्या पर संवेदना व्यक्त की
बठिंडा में पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति जताई
गुरप्रेम लहरी,बठिंडा। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने बठिंडा में हरजिंदर मेले के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ दुख साझा किया और हरजिंदर मेले की हत्या पर संवेदना व्यक्त की।
गौरतलब है कि हरजिंदर मेले की पिछले वर्ष गैंगस्टरों ने हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद परिवार को गहरा सदमा पहुंचा था। सचिन पायलट का उनके घर पहुंचना पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताने के तौर पर देखा जा रहा है।
इस दौरान उन्होंने हरजिंदर मेले की पत्नी से बातचीत कर परिवार का हाल जाना। मुलाकात के दौरान परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की गई।
28 अक्टूबर को किया गया था कत्ल
गौरतलब है कि व्यापारी हरजिंदर सिंह मेला का उनकी दुकान के सामने ही 28 अक्टूबर 2023 को बाइक सवार दो हमलावरों ने गोलियां मार कर कत्ल कर दिया था।
यह भी पढ़ें- 'जुगनू में पुलिसवाला बनता था, जानता हूं कितनी मुश्किल...', पंजाब पुलिस के लिए CM भगवंत मान का बड़ा एलान
