यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फेसबुक पर डेरा प्रमुख के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, केस दर्ज
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पाेस्ट का मामला सामने आया है। पुलिस ...और पढ़ें

जेएनएन, बठिंडा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दिया। फेसबुक पर डाले गए इस पोसट में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ थर्मल थाने में मामला दर्ज किया है। डेरे के एक अनुयायी ने इस मामले में मामला दर्ज कराया गया है। जिस फेसबुक अकाउंट से पोस्ट की गई है, वह जाली (फेक) बताया जा रहा है।
डेरा के अनुयायी बठिंडा की हजूरा कालोनी निवासी सरवन कुमार ने पाकिस्तान के पंजाब के पिंड मुंडा निवासी जीएस संधू नामक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी थी। फेसबुक अकाउंट से डेरा प्रमुख के बारे में आपत्तिजनक और अभद्र भाषा में टिप्पणियां की हुई हैं। इसमें डेरा प्रमुख की फिल्मों के फोटो का इस्तेमाल करके भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है।
यह भी पढ़ें: मां के काम पर जाते ही पिता मासूम बेटी व बेटे से करता था गंदा काम
यह फेसबुक अकाउंट बुधवार शाम तक सक्रिय था। इसमें अकाली दल और बादल परिवार के खिलाफ भी कुछ राजनीतिक टिप्पणियां की हुई हैं। इस फेसबुक अकाउंट की फ्रेंड लिस्ट में दो दर्जन से ज्यादा ऐसे व्यक्ति भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने प्रोफाइल में खुद को एक पार्टी से जुड़ा हुआ बताया है।
फेसबुक अकाउंट में जीएस संधू नामक इस व्यक्ति ने खुद को इस पार्टी का पंजाब का कार्यकर्ता और भलूर गांव के स्कूल व पंजाबी यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट बताया है। इसके अलावा उसने अपनी करंट सिटी में मुंडा पिंड, पंजाब, पाकिस्तान लिखा है।
यह भी पढ़ें: नवविवाहिता को ले गए मंदिर और फिर कई दिनों तक छह युवक करते रहे गैंगरेप
एचएचओ जगजीत सिंह ने बताया प्रारंभिक जांच में फेसबुक अकाउंट फर्जी लग रहा है। आइटी एक्सपर्ट की मदद से पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी। इसमें अकाउंट के लिंक से पता लगाया जाएगा कि इसको किस मोबाइल नंबर के इंटरनेट व मोबाइल हैंडसेट या फिर कंप्यूटर के आइपी एड्रेस से ऑपरेट किया गया है।
