छात्रा को घर में बंधक बनाकर दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
एक छात्रा की सहेली उसे एक युवक के घर ले गई। वहां दो युवक मौजूद थे। दोनों ने उसे बंधक बनाया और फिर हवस का शिकार बनाया। ...और पढ़ें

जेएनएन, बठिंडा। रामा मंडी के गांव पक्का कलां में बीते दिनों झाड़फूंक करवाने का झांसा देकर एक छात्रा अपनी सहपाठी छात्रा को गांव में रहने वाले एक युवक के घर ले गई। वहां तयशुदा योजना के तहत युवक व उसके दोस्त ने 14 वर्षीय छात्रा को चार घंटे तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों में से एक ने पीड़िता को किसी को कुछ बताने पर उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली। अपने साथ हुए दुष्कर्म तथा धमकी से बाद सहमी आठवीं की छात्रा दो दिन भूखी-प्यासी घर में बैठी रही। हालत गंभीर होने पर उसने सरकारी अध्यापिका अपनी मां को सारी बात बताई। इसके बाद मां ने बेटी का मेडिकल करवाकर वारदात की शिकायत थाना रामा पुलिस को दी।
यह भी पढ़ेंः ससुर में अवैध संबंधों में रोडा बना तो पुत्रवधु ने आशिक संग मिलकर कर दी हत्या
पीड़ित किशोरी के बयान दर्ज करने के बाद रामा पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोप में गांव के दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। बहरहाल उक्त मामले में रामा पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। रामा पुलिस को दी शिकायत में गांव पक्का कलां के सरकारी हाई स्कूल की आठवीं की छात्रा ने बताया कि बीती 16 मई को दोपहर एक बजे उसकी सहपाठी उसे झाड़ा लगवाने की बात कहकर अपने साथ गांव में रहने वाले मनप्रीत सिंह के घर में ले गई थी। वहां मनप्रीत ने तयशुदा योजना के तहत उसकी सहेली को सामने के घर में मां को बुलाकर लाने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें: प्रेमी दस साल तक करता रहा ब्लैकमेल, बच्चा होने पर भी नहीं अपनाया
सहेली के जाने के बाद मनप्रीत सिंह उसकी बाजू पकड़ कर अंदर ले गया। उसके शोर मचाने पर घर में पहले से ही मौजूद गांव के रसूखदार परिवार के बब्बू सिंह ने उसे दबोच लिया। वहां दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि उससे दुष्कर्म करने के बाद बब्बू सिंह ने उसे किसी को भी इस बारे में बताने पर उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह शाम छह बजे वापस घर लौटी।
दो दिन बीतने के बाद हालत गंभीर होने पर उसने अपनी मां को सारी बात बताई। एएसआइ हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले मनप्रीत सिंह व बब्बू सिंह पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। इस वारदात में पीड़िता की सहेली की संलिप्तता न पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।