लिव इन में रह रही महिला पुलिसकर्मी बोली, अकाली नेता वर्षों तक करता रहा दुष्कर्म
एक महिला पुलिसकर्मी वर्षों तक अकाली नेता के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। अब महिला ने अकाली नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है।
जेएनएन, बठिंडा। पुलिस लाइन में तैनात विधवा महिला हेडकांस्टेबल ने मानसा के अकाली नेता व म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व प्रधान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत की जांच के बाद थाना कैंट पुलिस ने मानसा के अकाली नेता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। कैंट पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है।
रामपुर मंडी निवासी व पुलिस लाइन में तैनात हेडकांस्टेबल ने एसएसपी को सौंपी शिकायत में बताया कि वर्ष 2000 में उसके बेटे गुरमीत सिंह की शादी मानसा के एक परिवार में हुई थी। शादी के बाद बेटे-बहू में झगड़ा होने लगा। उस दौरान तत्कालीन अकाली पार्षद बलविंदर सिंह निवासी मानसा ने उन्हें अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद उसके बेटे तथा बहू में तलाक हो गया।
यह भी पढ़ें: पहली ही मुलाकात में युवती को हो गया प्यार, फिर शादी के नाम पर बनती रही हवस की शिकार
महिला हेडकांस्टेबल के अनुसार अकाली नेता बलविंदर सिंह इसके बाद उनके रामपुरा मंडी स्थित घर में आने लगा। कुछ समय पश्चात वह और अकाली नेता लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। बलविंदर सिंह कई वर्ष तक उसे झांसे में रखकर यौन शोषण करता रहा। बाद में पीछा छुड़वाने के लिए बलविंदर ने उसके बच्चों को भड़काना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर उसने अकाली नेता को छोड़ दिया और अकाली नेता के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत पुलिस उच्च अधिकारियों को दी।
यह भी पढ़ें: युवकों ने महिला पुलिसकर्मी से कहा, तुम तो बहुत सुंदर हो और फिर करने लगे छेड़छाड़
जांच अधिकारी एएसआइ मेजर सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश के बाद पुलिस ने अकाली नेता बलविंदर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।
यह भी पढ़ें: नौवीं की छात्रा से पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म