विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवाह की रस्मों के दौरान अचानक पता चली दूल्हे की सच्चाई तो उठ खड़ी हुई दुल्हन

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 17 Mar 2017 03:57 PM (IST)Updated: Fri, 17 Mar 2017 05:02 PM (IST)

विवाह की रस्मों के दौरान अचानक दुल्हन को दूल्हे की सच्चाई का पता चला तो दुल्हन मंडप से उठ खड़ी हुई। बरात को बैरंग ही लौटना पड़ा।

विवाह की रस्मों के दौरान अचानक पता चली दूल्हे की सच्चाई तो उठ खड़ी हुई दुल्हन
विवाह की रस्मों के दौरान अचानक पता चली दूल्हे की सच्चाई तो उठ खड़ी हुई दुल्हन

जेएनएन, बठिंडा। शहर के एक मैरिज पैलेस में शादी की रस्में चल रही थी। इसी दौरान अचानक एेसा कुछ हुआ कि दूल्हे को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। दरअसल, मंडप पर दुल्हन के ससुराल वालों ने 20 लाख रुपये के दहेज की मांग कर डाली। अभी दहेज को लेकर मामला सैटल हो ही रहा था कि अचानक पता चला कि दूल्हा तो पहले से ही शादीशुदा है। फिर क्या था दुल्हन अपनी सीट से उठी और वहां से चली गई। उसने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद बरात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा।

अबोहर के ग्रीन एवेन्यू में रहने वाली नवदीप सिद्धू का बठिंडा के जुझार सिंह नगर निवासी उपनीत सिंह पुत्र सुखमिंदर सिंह के साथ रिश्ता तय हुआ था। दोनों के विवाह की रस्में गत दिवस चल रही थी। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। दोनों पक्षों के रिश्तेदार विवाह की रस्मों के दौरान मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: फेसबुक फ्रेंड व जीजा ने युवती को किया बेहोश और फिर बना डाला हवस का शिकार

इसी दौरान अचानक लड़के पक्ष के कुछ लोग आए और रस्में पूरी होने से पहले 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। अभी दहेज की राशि को लेकर बातचीत चल ही रही थी कि अचानक पता चला कि जिस लड़के की शादी हो रही है वह तो पहले से ही शादीशुदा है। उसने विदेश जाने की चाहत में आस्ट्रेलिया में रहने वाली अपनी रिश्तेदारी में बहन लगती युवती ने शादी की है।

दुल्हन को जैसे ही इस बात का पता चला तो वह अपनी जगह से उठ खड़ी हुई। वह विवाह की रस्में पूरे करने से इन्कार करते हुए वहां से चली गई। इसके बाद बरात को बैरंग लौटना पड़ा। बहरहाल, मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने जांच के बाद तीनों लोगों के खिलाफ दहेज का केस दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ें: लड़की ने फेसबुक फ्रेंड को अनफ्रेंड किया तो सोशल साइट्स पर करने लगा ब्लैकमेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।