बठिंडा-बरनाला रोड पर खेत में सड़ी-गली लाश मिली, दो दिन पुराना शव, पहचान न होने से उलझी गुत्थी
बठिंडा-बरनाला रोड पर खेत में सड़ी-गली हालत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा ...और पढ़ें

पुलिस मृतक की पहचान में जुटी हुई है।
HighLights
बठिंडा-बरनाला रोड पर खेत में अज्ञात शव मिला।
शव दो दिन पुराना, पहचान करना मुश्किल।
पुलिस और सहारा जन सेवा पहचान में जुटी।
जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा-बरनाला रोड पर डेरा रूमियाना के पीछे स्थित एक खाली खेत में सड़ी-गली अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की जीवन रक्षक ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य विक्की कुमार ने स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही थाना कैंट पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की हालत काफी खराब हो चुकी थी और शव में कीड़े पड़ चुके थे, जिससे पहचान करना मुश्किल हो गया। मृतक ने कुर्ता-पजामा पहन रखा था और उसकी उम्र लगभग पचास वर्ष आंकी जा रही है।
यह भी पढ़ें- रायपुर अराईयां में युवक की संदिग्ध मौत, आठ दिन में तीसरी घटना से दहशत; नशे की ओवरडोज की आशंका
शव के पास से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ
पुलिस ने मौके से किसी भी प्रकार का पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं किया है, जिसके कारण मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई, लेकिन किसी ने भी शव की पहचान नहीं की।
सहारा जन सेवा और पुलिस की टीम ने मिलकर मृतक की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किए, लेकिन फिलहाल कोई सफलता नहीं मिल पाई है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
यह भी पढ़ें- रायपुर अराईयां में युवक की संदिग्ध मौत, आठ दिन में तीसरी घटना से दहशत; नशे की ओवरडोज की आशंका
मृतक की पहचान के लिए लगातार प्रयास जारी
सहारा जन सेवा के अध्यक्ष गौतम गोयल ने बताया कि उनकी टीम मृतक की पहचान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का कोई परिचित लापता है तो वह जानकारी साझा करें।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की भी जांच की जा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
फिलहाल इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बठिंडा के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, किटी पार्टी की आड़ में चल रहा धंधा; मालिक समेत तीन पर मामला दर्ज
