Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीएसपी पर महिला सहायक प्रोफेसर से छेड़छाड़ का केस दर्ज

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Fri, 05 May 2017 09:32 AM (IST)

    बठिंडा में एक डीएसपी पर एक महिला सहायक प्रोफेसर से अपने कार्यालय में छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। महिला पुलिस ने डीएसपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    डीएसपी पर महिला सहायक प्रोफेसर से छेड़छाड़ का केस दर्ज

    जेएनन,बठिंडा। बठिंडा के डीएसपी रहे हरिंदर सिंह मान पर पुलिस ने एक महिला सहायक प्रोफेसर से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। गोनियाना के एक कन्या कॉलेज की सहायक प्रोफेसर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ डीएसपी ने अपने दफ्तर में छेड़छाड़ की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला थाना में डीएसपी एचएस मान के खिलाफ भादसं की विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। डीएसपी वर्तमान में एसटीएफ में है। बठिंडा की सहायक प्रोफेसर ने बताया कि उनका अपनी ससुराल के साथ विवाद चल रहा था। इसी मामले में वह तत्कालीन एसएसपी स्वप्न शर्मा को मिलने के लिए उनके दफ्तर आई हुई थी। वह उनके दफ्तर के बाहर वेटिंग एरिया में बैठी इंतजार कर रही थी, वहीं पर उनके ससुर आ गए।

    यह भी पढ़ें: बेटे ने भाभी से गलत संबंध के कारण मां की कर दी हत्या

    महिला सहायक प्रोफेसर ने बताया कि थोड़ी देर बाद वहां पर डीएसपी मान आ गए। इस दौरान उनके ससुर ने महिला को डीएसपी से यह कह कर मिलाया कि यह हमारे रिश्तेदार हैं। आप हमारा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकती। इसके बाद डीएसपी मान ने उनको अपने दफ्तर आने को कहा। उन्होंने कहा कि आप मेरे दफ्तर आना मैं आपका समझौता करा दूंगा।

    यह भी पढ़ें: पड़ोसी युवक ने नाबालिग लड़की को बहाने से बुलाकर किया दुष्कर्म

    सहायक महिला प्रोफसर ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि वह इसके बाद अपनी मां के साथ डीएसपी के दफ्तर गईं लेकिन वह अपने दफ्तर में नहीं थे। इसके बाद एक बार वह उनके दफ्तर के पास से गुजर रही थी तो जाते जाते डीएसपी के दफ्तर रुक गई। उस समय डीएसपी अपने दफ्तर में थे। वह उनसे मिलने चली गई। इस दौरान डीएसपी ने उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उन्होंने डीएसपी की छेड़छाड़ का विरोध किया।

    तत्कालीन एसएसपी स्वप्न शर्मा ने इस मामले की जांच एसपी डी बिक्रमजीत सिंह को सौंप दी। एसएसपी के आदेश पर महिला थाना में मामला दर्ज कर लिया गया।