विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशे की ओवरडोज से हुई थी युवक की मौत, डेढ़ महीने बाद एक व्यक्ति गिरफ्तार; दूसरे की तलाश जारी

Published: Tue, 29 Jul 2025 03:43 PM (GMT+05:30)

बठिंडा में करीब डेढ़ महीने पहले एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। युवक की ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए प्रयोग की गई प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रस्तुति के लिए प्रयोग की गई प्रतीकात्मक तस्वीर

जागरण संवाददाता, बठिंडा। करीब डेढ़ महीने पहले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। उसकी मौत नशे की ओवरडोज देने के कारण हुई थी। इस मामले में अब थाना सदर बठिंडा पुलिस ने मृतक युवक के दो दोस्तों को नामजद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपित युवक की तलाश जारी है।

नशे का आदी था संदीप सिंह

पुलिस को शिकायत देकर गांव बुर्ज महिमा निवासी रोशन सिंह ने बताया कि उसका 21 वर्षीय युवक संदीप सिंह नशा करने का आदी था। बीती 15 जून को वह घर से निकला था, लेकिन बाद में उसका शव सिविल अस्पताल के मोर्चरी में मिला।

पुलिस ने उस समय 194 बीएसएनएस के तहत कार्रवाई की थी, लेकिन अब उन्हें पता चला है कि उसके बेटे संदीप सिंह को गांव तियोणा निवासी आरोपित जगजीत सिंह और गांव बीड़ तालाब बस्ती निवासी साजन सिंह ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसे नशे की हालत में वहीं पर छोड़ दिया था। जिसके कारण उसके बेटे की मौत हो गई।

आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि उपरोक्त दोनों व्यक्ति उसके बेटे संदीप सिंह की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। मामले के जांच अधिकारी एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित रोशन सिंह के बयानों के आधार पर आरोपित जगजीत सिंह और साजन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एएसआई ने बताया कि आरोपित जगजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपित की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें- पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़; पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने