विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bathinda Crime News: पशु तस्करों का किया पीछा तो गौ भक्त पर हमला कर तोड़ी टांगें, मामला दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Wed, 22 Feb 2023 03:31 PM (IST)

गोवंश की रक्षा करने वाले एक गौ भक्त पर बीती 20 फरवरी को कुछ अज्ञात लोगोें ने जानलेवा हमलाकर गंभीर ...और पढ़ें

पशु तस्करों का किया पीछा तो गौ भक्त पर हमला
पशु तस्करों का किया पीछा तो गौ भक्त पर हमला

जागरण संवाददाता, बठिंडा। गोवंश की रक्षा करने वाले एक गौ भक्त पर बीती 20 फरवरी को कुछ अज्ञात लोगोें ने जानलेवा हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर कौन थे और किस मकसद से हमला किया गया था।

इसके बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन पीड़ित व्यक्ति ने आशंका जताई है कि हमलावर गो तस्कर थे और वह लोग गाड़ी गोवंश को पकड़कर ले जा रहे थे।

पशुओं को तस्करी के लिए लेकर जा रहे थे आरोपित

मामले में थाना सदर बठिंडा पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति मनप्रीत सिंह निवासी गणेशा बस्ती की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को बयान देकर पीड़ित मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू बराड़ ने बताया कि बीती 20 फरवरी को उसे गुप्त सूचना मिली कि कुछ अज्ञात लोग पिकअप डाला गाड़ी नंबर पीबी-31एल-7809 में बादल ओवरब्रिज के नीचे से आवारा पशुओं को पकड़कर तस्करी के लिए लेकर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें - Rupnagar Crime: पुलिस वर्दी पहने युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ की धक्का-मुक्की व गाली-गलौज, तीन पर केस

पीछा करने पर किया हमला

सूचना के आधार पर जब उसने मौके पर पहुंचकर उक्त लोगों का पीछा करना शुरू किया, तो तभी उसपर हमला कर दिया गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसने बताया कि साथी उसका पीछे रह गया था अकेला देखकर तस्करों ने उसकी टांग भी तोड़ दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - Gurdaspur News: दो लाख रुपए, विदेशी घड़ी और गहने चोरी करने के पांच आरोपित गिरफ्तार, एक दिन की पुलिस रिमांड

यह भी पढ़ें - Pakistan: क्या पाकिस्तान को कंगाली से बचाने में मदद करेगा भारत? श्रीलंका से तुलना पर विदेश मंत्री की खरी-खरी