यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gurdaspur News: दो लाख रुपए, विदेशी घड़ी और गहने चोरी करने के पांच आरोपित गिरफ्तार, एक दिन की पुलिस रिमांड
Gurdaspur Newsबुधवार को घर से दो लाख रुपए विदेशी घड़ी और गहने चोरी करने के पांच आरोपितों को थाना सिटी ...और पढ़ें

गुरदासपुर, जागरण संवाददाता। गुरदासपुर में अपराधियों पर नकेल कसने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को घर से दो लाख रुपए, विदेशी घड़ी और गहने चोरी करने के पांच आरोपितों को थाना सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें Muktasar Crime: नशे के सौदागरों पर नकेल कसने के लिए चला सर्च ऑपरेशन, नशे के सामान के साथ 16 आरोपित गिरफ्तार
क्या है मामला?
हरप्रीत सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी शेरपुर थाना सदर ने बताया कि उनकी बहन तेजिंदर कौर व जीजा कंवरपाल सिंह मोहल्ला ओंकार नगर में रहते हैं। वे 24 जनवरी को शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता गए थे और घर की चाबी उन्हें सौंप गए थे। 27 जनवरी को वह करीब 10.30 बजे बहन के घर पर पहुंचे। मेन गेट खोलकर अंदर जाने पर देखा कि कमरों के ताले टूटे पड़े थे। घर में चारों ओर सामान बिखरा था और सभी कीमती सामान वहां से गायब थे।
यह भी पढ़ें Chandigarh News: मंदिर में गलती से चली गोली, मचा हड़कंप, वकील पर केस दर्ज
इस पर उन्होंने इसकी जानकारी बहन व जीजा को दी। उन्होंने फोन पर बताया कि अलमारी में करीब दो लाख रुपए, एक विदेशी घड़ी, छह ग्राम सोने की अंगूठी और चांदी के कुछ सिक्के थे, जो चोरी हो गए हैं।
गिरफ्तार आरोपित एक दिन की रिमांड पर
पुलिस ने इस मामले पर एक्शन लिया और सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि आरोपित भूपिंदर सिंह उर्फ रोमी, राहुल कुमार उर्फ चीनी निवासी मसीत वाली गली, मोहल्ला नंगल कोटली, राजन निवासी बुत्तां वाली गली, मौसम कुमार निवासी मोहल्ला नंगल, स्टालियन मसीह निवासी मुस्तफाबाद जट्टां थाना तिब्बड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस लगातार आरोपितों से चोरी किए गए सामान को बरामद करने में जुटी हुई है।
