विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरनाला में अवैध संबंधों में बाधा बने देवर की खौफनाक हत्या, फुफेरे भाई के प्यार में अंधी भाभी ने रची साजिश

Published: Wed, 21 Oct 2026 05:22 PM (IST)

अवैध संबंधों में बाधा बन रहे देवर की भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. बरनाला पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया गुरदीप हत्याकांड।

  2. भाभी निक्की कौर और प्रेमी जगदेव सिंह नामजद व गिरफ्तार।

  3. अवैध संबंधों में बाधा बनने पर की गई हत्या।

जागरण संवाददाता, बरनाला। पंजाब में बरनाला के नजदीकी गांव सेखा निवासी युवक गुरदीप सिंह की हत्या के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में मृतक की भाभी समेत छह लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले की जांच जारी है।

एसएसपी कार्यालय बरनाला में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान डीएसपी राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह एकता नशा मुक्ति केंद्र, बरनाला में निजी तौर पर काम करता था। वह 16 अक्टूबर को रोजाना की तरह ड्यूटी पर गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा।

इसके बाद उसके पिता राज सिंह के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस जांच के अनुसार, मृतक की भाभी निक्की कौर उर्फ रमन के उसके फुफेरे भाई जगदेव सिंह उर्फ देबी के साथ प्रेम संबंध थे।

यह भी पढ़ें- 'हमने पोस्टमार्टम के लिए नहीं दी सहमति' CBI से मिलने के बाद मानसा में मोर्चे पर पहुंची परविंदर झोटा की पत्नी

भाभी के संबंधों में बना रोड़ा

गुरदीप सिंह अपनी भाभी को जगदेव सिंह से संबंध रखने से रोकता था। इसी बात से नाराज होकर दोनों ने कथित तौर पर अपने साथियों के साथ मिलकर गुरदीप सिंह की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने आरोपी जगदेव सिंह की निशानदेही पर सहना के पास नहर से गुरदीप सिंह का शव बरामद किया। वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद स्विफ्ट कार भी बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें- LIVE: परविंदर झोटा के पोस्टमार्टम पर फैसला कमेटी से बातचीत के बाद लेगा परिवार; विधानसभा सत्र में घेरेगा विपक्ष

दो अज्ञात लोगों की तलाश में पुलिस

पुलिस के अनुसार, इस मामले में जगदेव सिंह उर्फ देबी, जसप्रीत सिंह उर्फ बब्बू, परविंदर सिंह और निक्की कौर उर्फ रमन को गिरफ्तार किया गया है। अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है। मामले के दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार व नामजद नहीं किया गया है। पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर छह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- पैरिस से लौटे CM मान के अपमान पर सियासत गरमाई, बलतेज पन्नू बोले- 'मोदी सरकार नहीं चाहती पंजाब तरक्की करे'