Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के वैज्ञानिक तेंजिदर सिंह ग्रेवाल कनाडा में बने विधायक, विदेश में कैसे तय किया नेता बनने तक का सफर

    Updated: Tue, 29 Oct 2024 09:00 PM (IST)

    पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना से पीएचडी करने वाले डॉ. तेजिंदर सिंह ग्रेवाल कनाडा में विधायक चुने गए हैं। कनाडा में एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक और समर्पित सामाजिक नेता के रूप में पहचाने जाने वाले ग्रेवाल ने सास्काटून-सदरलैंड विश्वविद्यालय सीट से एनडीपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीता। कनाडा में विधायक बनने के बाद से डॉ. तेजिंदर सिंह ग्रेवाल के परिवार में खुशी का माहौल है।

    Hero Image
    वैज्ञानिक तेजिंदर सिंह ग्रेवाल कनाडा में बने विधायक।

    जागरण संवाददाता, बरनाला। बरनाला जिले के भदौड़ के मूल निवासी और तर्कशील नेता मास्टर राजिंदर भदौड़ के छोटे भाई डॉक्टर तेजिंदर सिंह ग्रेवाल पंजाब कृषि यूनिर्वसिटी, लुधियाना से पीएचडी प्राप्त करने के बाद कनाडा में विधायक चुने गए हैं।

    कनाडा में सामाजिक नेता के तौर पर बनाई पहचान

    तेजिंदर सिंह ग्रेवाल और उनकी पत्नी डॉक्टर रविंदर कौर ग्रेवाल कुछ समय तक यूनिर्वसिटी में पढ़ाया और 1999 के आसपास कनाडा चले गए। ग्रेवाल अब कनाडा के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में कृषि विज्ञानी के रूप में काम कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा भदौड़ के सरकारी स्कूल से की है। तेजिंदर ग्रेवाल को कनाडा में एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक और समर्पित सामाजिक नेता के रूप में पहचाना जाता है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में मिड-डे मील के कर्मचारियों को मिलेगा 16 लाख तक का बीमा, दीवाली के मौके पर मान सरकार का एलान

    परिवार में खुशी का माहौल

    उन्होंने सास्काटून-सदरलैंड विश्वविद्यालय सीट के लिए एनडीपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीता। उन्होंने सस्केचेवान की वैज्ञानिक और सांस्कृतिक कलाओं पर बड़े पैमाने पर काम किया है।

    उन्होंने सस्केचेवान विश्वविद्यालय, सस्केचेवान अनुसंधान परिषद और पंजाबी सांस्कृतिक संघ सस्केचेवान में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। उनके भाई राजिंदर भदौड एक तर्कशील नेता के रूप में सक्रिय हैं, जबकि उनके भतीजे कंवलदीप सिंह ग्रेवाल बरनाला सरकारी अस्पताल में तैनात हैं।

    इस संबंध में उनके भतीजे कंवलदीप सिंह ग्रेवाल ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए बहुत खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार समाज सेवा में योगदान देता रहा है और इसी का नतीजा है कि परिवार का एक सदस्य कनाडा में विधायक चुना गया है।

    कांग्रेस ने जिंपा को गिद्दड़बाहा उपचुनाव के लिए नियुक्त किया इंचार्ज

    प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश में उपचुनाव को लेकर विभिन्न विधानसभा हलकों में हलका इंचार्जों की नियुक्ति की है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने गिद्दड़बाहा उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद जसबीर सिंह जिंपा को हलका इंचार्ज नियुक्त किया है। वहीं, जीरा से पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को सह इंचार्ज और पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद को कन्वीनर लगाया गया है।

    उल्लेखनीय है कि गिद्दड़बाहा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग चुनाव मैदान में हैं। गिद्दड़बाहा में भाजपा से मनप्रीत बादल और आप से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों चुनाव मैदान में हैं। अभी तक राजा वड़िंग ही अमृता के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। लेकिन अब पूर्व सांसद जिंपा, पूर्व विधायक कुलबीर जीरा और पूर्व विधायक वैद भी चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ की बेटी ने दीवाली के मौके पर परिवार को दिया नायाब तोहफा, IAS बनकर पापा और मम्मी का सपना किया पूरा