यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab: बरनाला सहित 15 शहरों में शुरू की जा रही है सीएम योगशाला, मुख्यमंत्री ने कही ये बात
मुख्यमंत्री ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ तन और मन के लिए योग बहुत जरूरी ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, बरनाला। सीएम की योगशाला पंजाब सरकार की राज्य के नागरिकों को मुफ्त योग शिक्षा प्रदान करने की एक पहल है। इस योजना के तहत पंजाब में प्रमाणित योग शिक्षकों की टीम स्थापित की गई है। ताकि पंजाब में योग को घर-घर तक पहुंचाने और जन-जन तक योग शिक्षक पहुंचाकर इसे एक जन आंदोलन में बदलने के लिए प्रमाणित योग शिक्षकों की एक टीम गठित की गई है।
इसका उद्देश्य नागरिकों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में ध्यान और योग के महत्व को उजागर करना है। एक प्राचीन अभ्यास के रूप में, योग किसी के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने का एक प्रभावी साधन साबित हुआ है। दैनिक अभ्यास के माध्यम से, कोई व्यक्ति एकाग्रता विकसित कर सकता है और अपने वातावरण के साथ अधिक सामंजस्य स्थापित कर सकता है।
इन शहरों में आयोजित होंगी योगाशाला
अब तीसरे चरण में यह योजना पंजाब के 15 शहनों बरनाला, फरीदकोट, फहितगढ़ साहिब, फिरोजपुर, फाजिल्का, गुरदासपुर, कपूरथला, मानसा, मोगा, मुक्तसर साहिब, पठानकोट, रूपनगर, नवांशहर, तरनतारन और मालेरकोटला में 5 अक्टूबर 2023 से लागू किया जाएगा। ये सभी चरण संयुक्त रूप से पंजाब राज्य के सभी प्रमुख शहरों, मुख्य जिला कार्यालय को कवर करेगें।
मुफ्त योग शिक्षा दी जाएगी
पहले व दूसरे चरन में हर दिन 300 से ज्यादा क्लासें आयोजित की जा रही है व 10,000 से अधिक नागरिक योग से अभियान कर रहे है। सीएम योगशाला के जरिए लोगों को उनकी पसंद की जगहों जैसे पार्क, सार्वजनिक स्थानों पर मुफ्त योग शिक्षा दी जाएगी। यदि किसी व्यक्ति के पास योग कक्षा उपलब्ध है और उसके पास कम से कम 25 लोगों का समूह है तो पंजाब सरकार एक योग प्रशिक्षण प्रशिक्षक को घर भेजेगी।
यह भी पढ़ें- 'CM की योगशाला' पहुंचे भगवंत मान, बताए Yoga के फायदे; निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा योगा इंस्ट्रक्टर
लोग चाहें तो अपना एक व्यक्ति का भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जो लोग इन कक्षाओं का लाभ लेना चाहते हैं वे टोल फ्री नंबर 7669400500 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं या सीएम के योगशाला पोर्टल cmdiyogsala.punjab.gov.in पर लाग इन कर सकते हैं। यदि किसी कारण से नागरिक पंजीकरण करने में असमर्थ है तो वे राज्य सरकार के हेल्पलाइन नंबर 1100 पर संपर्क कर सकते हैं या cmdiyogsala@punjb.gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
मुख्यमंत्री मान ने कही ये बात
मुख्यमंत्री ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ तन और मन के लिए योग बहुत जरूरी है। भगवंत मान ने कहा कि वह स्वयं प्रतिदिन सुबह योगाभ्यास करते हैं और कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सभी को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए।
योग को लेकर सीएम ने कही ये बात
भगवंत मान ने कहा कि सीएम योगशाला अभियान लोगों को योगाभ्यास द्वारा अच्छे स्वास्थ्य और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि न केवल अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखना समय की मांग है, बल्कि उन लोगों को तनावमुक्त करना भी है, जिन्हें अपने जीवन में हर दिन कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।