यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab News: 'केजरीवाल को पीएम बनाने के लिए पंजाब का खजाना लुटा रहे भगवंत मान', सुखबीर बादल ने लगाए आरोप
सुखबीर सिहं बादल ने कहा कि किसी भी राज्य ने ऐसा मुख्यमंत्री नहीं देखा जो अपनी ही मातृभूमि को लूटकर ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, तपा (बरनाला): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिहं बादल ने वर्तमान मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप कनवीनर अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दोनों हाथों से पंजाब का खजाना लूटा रहे हैं।
हम पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाएंगे
उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य ने ऐसा मुख्यमंत्री नहीं देखा जो अपनी ही मातृभूमि को लूटकर दूसरों को खुश करता हो लेकिन शिरोमणि अकाली दल बादल पंजाब को इस तरह से लूटने की छूट कभी नहीं देगी। सरदार प्रकाश सिंह बादल अपनी आखिरी सांस तक पंजाब को प्रगति की ओर ले जाने के लिए प्रयास करते रहे। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाएं।
यह भी पढ़ें- 'बाहरी राज्यों के युवाओं को नौकरियां देकर पंजाब को धोखा दे रहे CM', मानसा में बोले SAD चीफ सुखबीर बादल
उन्होंने शिअद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में इस फेल मुख्यमंत्री और दिल्ली के केजरीवाल को मुंह तोड़ जवाब दें। अब पंजाब की जनता पूरी तरह जाग चुकी है। इसलिए लोकसभा चुनाव में पंजाबी केजरीवाल और उनकी साथी पार्टियों को उखाड़ फेंकेंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के बारे कही ये बात
सुखबीर सिंह बादल ने हंडिआया दाना मंडी में लुधर पट्टी वेलफेयर क्लब हंडिआया द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों और क्लब के प्रोत्साहन के लिए दो लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी, बहन और मां सुपर सीएम बन गई हैं।
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर हलका प्रभारी बरनाला कुलवंत सिंह कीतू, यादविंदर सिंह बिट्टू दीवाना, तेजिंदर सोनी जागल, मनप्रीत सिंह मनी, नाजम सिंह, रिंकू बावा, क्लब अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष करमजीत थिंद , सुखवीर सिंह, हजारा सिंह, आमना जैलदार, अमरीक सिंह, सतनाम सिंह और अन्य क्लब सदस्य और स्थानीय निवासी उपस्थित थे।