Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में कर्ज से परेशान एक और किसान ने की खुदकुशी

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Wed, 24 May 2017 06:53 PM (IST)

    पंजाब में कर्ज से परेशान एक अौर किसान ने खुदकुशी कर ली है। छह लाख रुपये के कर्ज से दबे किसान ने नहर में कूद कर जान दे दी। ...और पढ़ें

    Hero Image
    पंजाब में कर्ज से परेशान एक और किसान ने की खुदकुशी

    जेएनएन, बरनाला। पंजाब में कर्ज से परेशान एक अौर किसान ने खुदकुशी कर ली। संगरूर जिले के गांव मूलोवाल निवासी किसान रणजीत सिंह ने नहर में कूदकर जान दे दी। उसका शव यहां नहर से बरामद किया गया। बरनाला के सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिजनों के मुतबिक, रणजीत सिंह पर करीब छह लाख रुपये का कर्ज था। रणजीत की पत्नी शिंदर कौर काफी बीमार थी। उसके इलाज के लिए उसने छह लाख रुपये का कर्ज लिया था। कुछ समय पहले शिंदर कौर का निधन हो गया। इसकी वजह से रणजीत सिंह काफी परेशान रहने लगा था।

    यह भी पढ़ें: पीजीआइ में भर्ती मां के साथ आई लड़की से दुष्कर्म, दोषी को सात वर्ष की कैद

    परिजनों के मुताबिक 23 मई को रणजीत घर से चला गया व गांव राणिके के  पास नहर में कूद गया। 24 मई को 16 घंटे बाद उसका शव गांव राजिया पंधेर के पास नहर से मिला। इस बारे में एसएसपी बलजोत सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर अगली कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ेें: साक्षी मलिक ने कहा-शादी के बाद कुछ नहीं बदला, कुश्‍ती मेरी पूजा