विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जमीन को लेकर अकाली व कांग्रेसियों में खूनी झड़प, 12 घायल

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 21 Oct 2017 05:04 PM (IST)

बरनाला में जमीनी विवाद को लेकर अकाली व कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए। इस खूनी भिड़ंत में दोनों गुटों के एक दर्जन लोग घायल हो गए।

जमीन को लेकर अकाली व कांग्रेसियों में खूनी झड़प, 12 घायल
जमीन को लेकर अकाली व कांग्रेसियों में खूनी झड़प, 12 घायल

बरनाला [हेमंत राजू]। यहां के गांव कर्मगढ़ में सरकारी शामलाट जमीन के मामले को लेकर पूर्व अकाली सरपंच व कांग्रेसी सरपंच में खूनी भिड़ंत हो गई। जमीन पर रखे उपलों व अन्य सामान को आग लगा दी गई, इस घटनाक्रम में दोनो पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बरनाला फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। पंच पाल सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीसी कंप्लेक्स में आकर इंसाफ लेने के लिए रोष प्रदर्शन किया व पुलिस अधिकारी को ज्ञापन दिया।

थाना सदर के कार्यकारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर परमजीत कौर ने बताया कि गांव में रमदासिया पत्ती की चार बीघा जमीन पर पूर्व सरपंच मेजर सिंह, गुरदेव सिंह, संतोख सिंह, नछत्तर सिंह, बिक्कर सिंह, अमना सिंह, अजैब सिंह, बहादर सिंह, कर्म सिंह, तेजा सिंह व जग्गा सिंह आदि काबिज हैं।

शनिवार को मौजूदा सरपंच जगदेव सिंह व पंच पाल सिंह अपने साथ 250 ग्रामीणों को साथ लेकर इस जमीन पर सफाई करने के मकसद से पहुंच गए तो वहां पर काबिज गुट की इनसे तकरारबाजी हो गई व दोनों गुटों में आपसी मारपीट व ईंट पत्थर चलने से खूनी झड़प हो गई। वहां पर रखे उपलों व अन्य सामान को किसी ने आग लगा दी व माहौल खराब हो गया।

झड़प में सरपंच जगदेव सिंह गुट के गुरजंट सिंह, अजैब सिंह, कर्म सिंह, सुखविंदर सिंह व निर्भय सिंह गंभीर रूप में घायल हो गए व दूसरे गुट के पूर्व सरपंच मेजर सिंह के समर्थक बलविंदर सिंह, जगसीर सिंह, मेजर सिंह, जगदेव सिंह, भोला सिंह, सतनाम सिंह व ज्ञान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया गया।

आग पर काबू पाने के लिए फायर अफसर गुरजीत सिंह के नेतृत्व में बरनाला से तीन गाड़ियों ने आग पर कंट्रोल पाया व घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारियों ने  पहुंच का स्थिति को कंट्रोल किया।  थाना सदर के कार्यकारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर परमजीत कौर ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ेंः पंजाब में दिवाली पर पटाखों की आड़ में किसानों ने जलाई पराली