विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में पूर्व पार्षद के भतीजे को लगी गोली; घटना के बाद बदलते बयान; अब हमले की कहानी को झूठा बताया

Published: Wed, 18 Mar 2026 11:48 AM (IST)

अमृतसर में युवक को गोली लगने का मामला पहले हमले का बताया गया, लेकिन पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ...और पढ़ें

HighLights

  1. अमृतसर में पूर्व पार्षद के भतीजे को गोली लगी।

  2. पुलिस जांच में हमला नहीं, दुर्घटना साबित हुई।

  3. लाइसेंसी हथियार से अचानक चली गोली।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। अमृतसर में पूर्व कांग्रेस पार्षद के भतीजे को गोली लगने के मामले में पुलिस जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जानकारी में इसे बाहरी हमलावर की फायरिंग बताया गया था, लेकिन गहन जांच में यह मामला हादसे का निकला। सुबह एसीपी शिव दर्शन ने नया बयान जारी कर इसे घटना करार दिया है।

घटना 17 मार्च की देर रात करीब 11 बजे छेहरटा इलाके में हुई। घायल युवक की पहचान सागर के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती बयान में परिवार के लोगों ने दावा किया था कि सागर अपनी बहन के साथ घर के बाहर कुत्तों को खाना खिला रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार एक अज्ञात युवक आया और उस पर गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगी और हमलावर मौके से फरार हो गया। इस सूचना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

यह भी पढ़ें- 'मुफ्त बिजली और बेतहाशा दोहन ने पंजाब-हरियाणा को सुखाया', भूजल संकट पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जताई गहरी चिंता

ACP Shivdarshan

एसीपी शिव दर्शन सिंह जानकारी देते हुए।

जांच में नई बात आई सामने

हालांकि, मामले की गहराई से जांच करने पर पुलिस को अलग तथ्य मिले। एसीपी शिव दर्शन ने बताया कि जांच में सामने आया है कि घायल युवक के चाचा के बेटे के पास लाइसेंसी हथियार है। सागर उसी पिस्टल को हाथ में लेकर देख रहा था और जांच कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, जो उसके पेट में जा लगी।

एसीपी ने स्पष्ट किया कि परिवार ने घबराहट में पहले गलत जानकारी दी थी, जिससे मामला हमले का लग रहा था। लेकिन जांच में यह साफ हो गया कि इसमें किसी बाहरी व्यक्ति की भूमिका नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अब हथियार के इस्तेमाल और लापरवाही के पहलू से मामले की आगे जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather: पंजाब में कैसा रहेगा आज का मौसम? 19 और 20 मार्च को ओलावृष्टि की आशंका, किसानों के लिए अलर्ट जारी

पूर्व मंत्री ने सरकार को घेरा

घटना के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका अस्पताल पहुंचे और घायल युवक के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

वेरका ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यदि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो उनकी पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में जो भी लापरवाही सामने आएगी, उसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- उत्तर भारत में मौसम का यू-टर्न: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू