विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather: पंजाब में कैसा रहेगा आज का मौसम? 19 और 20 मार्च को ओलावृष्टि की आशंका, किसानों के लिए अलर्ट जारी

Published: Wed, 18 Mar 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च को पंजाब के कई जिलों के लिए आंधी, वर्षा और ओलावृष्टि का ऑरेंज ...और पढ़ें

पंजाब में 19-20 मार्च को आंधी, वर्षा, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट। AI-जनरेटेड फोटो

पंजाब में 19-20 मार्च को आंधी, वर्षा, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट। AI-जनरेटेड फोटो

HighLights

  1. पंजाब में 19-20 मार्च को आंधी, वर्षा, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

  2. तेज हवाओं से फसलों को नुकसान, तापमान में उतार-चढ़ाव संभव

  3. किसानों और नागरिकों के लिए विशेष मौसम एडवाइजरी जारी

जागरण संवाददाता, लुधियाना। मौसम विभाग ने 19 व 20 मार्च को पंजाब के कई जिलों में आंधी वर्षा के साथ ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका प्रभाव मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिलेगा।

इसके चलते पंजाब के पंजाब के कई जिलों में दो दिनों तक मौसम पूरी तरह से बदल सकता है। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे फसलों और पेड़ों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

इससे तीन दिनों तक तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, इसके बाद तापमान में फिर 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार हैं, जिससे मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

विभाग के अनुसार, बुधवार को मौसम साफ रहेगा। कुछ जगहों पर बादल छाएं रह सकते हैं। मौसम विभाग ने किसानों के लिए विशेष एडवाइजारी जारी की है। किसानों को सलाह दी है कि वह खेतों में खड़ी फसलों विशेषकर गेहूं और अन्य रबी फसलों को तेज हवाओं और संभावित ओलावृष्टि से बचाने के लिए पहले से तैयारी करें। खेतों में पानी भरने की स्थिति से बचने के लिए उचित निकासी की व्यवस्था करें।

संभावित आंधी वर्षा को देखते हुए फिलहाल सिंचाई कार्यों को टाल दें। कीटनाशकों और उर्वरकों का छिड़काव न करने की भी सलाह दी गई है, ताकि नुकसान से बचा जा सके। आम नागरिकों के लिए भी विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि खराब मौसम के दौरान बिना जरूरत के बाहर निकलने से बचे। गरज चमक व तेज हवाएं चलने के लिए पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे खड़े होने से बचें।