विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगी ने किसानों के एक लाख के कर्ज ही माफ किए, हम पूरा करेंगे : कैप्‍टन

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 07 May 2017 07:09 PM (IST)

पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश की याेगी सरकार ने किसानों के एक लाख रुपये ...और पढ़ें

योगी ने किसानों के एक लाख के कर्ज ही माफ किए, हम पूरा करेंगे : कैप्‍टन
योगी ने किसानों के एक लाख के कर्ज ही माफ किए, हम पूरा करेंगे : कैप्‍टन

जेएनएन, अमृतसर। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्‍य सरकार किसानों के सारे कर्ज माफ किए जाएंगे। उत्‍तर प्रदेश की योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने किसानों के म‍हज एक-एक लाख रुपये माफ किए हैं और हम पूरा कर्ज माफ करना चाहते हैं। उन्‍होंने आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी हमले किए। उन्‍होंने कहा कि केजरीवाल के बारे में वह पहले जो कह रहे थे, वह आज आप के लोग भी कह रहे हैं।

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह यहां रविवार शाम पहुंचे थे। वह वार मेमोरियल गए और शहीद जवानों कोश्रद्धांजलि दी। उनके साथ पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्‍त प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी थे। कैप्‍टन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, हमने विधानसभा चुनाव में जाे भी वादे किए थे उन सभी को पूरा करेंगे।

अमृतसर में वार मेमोरियल पर शहीद जवानों कोश्रद्धांजलि देते मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह।

किसानों की कर्ज माफी के मामले पर कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि किसानों के कर्ज माफ होंगे। इस संबंध में तरीका सुझाने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। वह 60 दिन मैं अपनी रिपोर्ट देगी आैर उसके अनुरूप हम रास्‍ता निकालेंगे। एक सवाल के जवाब में कैप्‍टन ने कहा, उत्‍तर प्रदेश की योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने एक एकड़ जमीन वाले किसानों के एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ किए हैं। हम पंंजाब में किसानों के सारे कर्ज माफ करना चाहते हैं और इसी का रास्‍ता निकाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: शहीद परमजीत परिवार से मिले कैप्‍टन, बेटी आैर बेटे को नौकरी देगी सरकार

राज्‍य मेंं नशा बंद करने के संबंध में अम‍रिंदर ने कहा कि पंजाब में नशा के कारोबार की कमर तोड़ दी गई है। पंजाब में नशा का पूरी तरह नस्‍तानाबूत कर दिया जाएगा। इसके लिए टार्स्‍कफोर्स बनाया गया है अौर वह इस दिशा में काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: अगर घपला किया होता तो चौटाला पिता-पुत्र की तरह जेल में होता : बादल

चुनाव के समय युवाओं को स्‍मार्ट फोन देने के वादे के बारे में कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि युवाओं को स्मार्ट फोन भी मिलेंगे। प्रदेश सरकार को थोड़ा समय तो दें। उनकी सरकार को कार्यभार संभाले दो महीने के करीब ही हुए हैं। हम समय के साथ सभी वादे पूरे करेंगे।

अमृतसर में वार मेमोरियल पर मख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह।

आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक पर उनकी पार्टी के ही नेता कपिल मिश्रा द्वारा दो करोड़ रुपये लेने के बारे में कैप्‍टन ने कहा कि उन्‍हें केजरीवाल की असलियत के बारे में पहले से ही पता था। वह कई महीने से केजरीवाल के बारे में जो कह रहे थे अब आप के नेता भी बोल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अगर योगी किसानों का कर्ज माफ कर सकते हैं तो कैप्टन क्यों नहीं करते : खैहरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।