Move to Jagran APP

Weather Forecast: अभी सुहाना बना रहेगा मौसम, पंजाब के कई शहरों में झमाझम बारिश

Weather Forecast पंजाब के कई शहरों में शनिवार सुबह झमाझम बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस हफ्ते अभी आसमान में बादल छाए रहेंगे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 09:40 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 09:40 AM (IST)
Weather Forecast: अभी सुहाना बना रहेगा मौसम, पंजाब के कई शहरों में झमाझम बारिश
Weather Forecast: अभी सुहाना बना रहेगा मौसम, पंजाब के कई शहरों में झमाझम बारिश

जेएनएन, चंडीगढ़। Weather Forecast: पंजाब में शनिवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। अमृतसर व जालंधर में झमाझम बारिश हुई। अधिकांश शहरों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से राज्य में मौसम खुशगवार बना हुआ है। अक्सर पसीने छुड़ाने वाला जून माह इस बार अभी तक कूल बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी अगले 48 घंटों तक मौसम खुशगवार बना रहेगा। तेज हवा के साथ चंडीगढ़, पंजाब हरियाणा और हिमाचल के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। 

loksabha election banner

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 30 मई से तकरीबन हर रोज बारिश हो रही है। बारिश का असर तापमान में भी देखने को मिल रहा है। गत दिवस चंडीगढ़ का तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री दर्ज किया गया। जून माह के हिसाब से यह तापमान काफी कम है। चंडीगढ़ में शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार 12.2 एमएम बारिश हुई, जबकि शाम को 0.8 एमएम बारिश हुई।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय। इस पूरे हफ्ते आसमान पर बादल छाए रहने की संभावना है। तेज हवा के साथ चंडीगढ़, पंजाब हरियाणा और हिमाचल के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री तक रहने की संभावना है। रहेगा, वहीं न्यूनतम तापमान 23 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

चंडीगढ़ में हुई बारिश का रिकार्ड।

पिछले 10 साल में जून में हुई बारिश

साल           बारिश  (एमएम)

2019        26.5

2018      121.6

2017      69.0

2016    133.0

2015      54.1

2014     58.6

2013     275.1

2012     1.2

2011      242.6

2010     188.6

(ऑलटाइम रिकार्ड-जून 2008 को 376.0 एमएम बारिश हुई थी।)

यह भी पढ़ें: Operation Blue Star की बरसी पर हंगामा, अकाली दल अमृतसर के कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे 

यह भी पढ़ें: नौकरी से बर्खास्त पीटीआइ शिक्षकों को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने दिए सेवाओं पर यथास्थिति के आदेश

यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर पर कैप्टन का बड़ा बयान, बोले- PK ने कहा, उनकी मदद करने में खुशी होगी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.