विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्री हरिमंदिर साहिब की हेरिटेज स्ट्रीट में तोड़फोड़, सिख संगठनों के 11 सदस्य हिरासत में

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 15 Jan 2020 12:22 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2020 08:15 AM (IST)

अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब की हेरिटेज स्‍ट्रीट में विभिन्‍न सिख संगठनों के सदस्‍यों ने हंगामा किया और जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने सिख संगठनों के 11 सदस्‍यों को गिरफ्तार किया है।

श्री हरिमंदिर साहिब की हेरिटेज स्ट्रीट में तोड़फोड़, सिख संगठनों के 11 सदस्य हिरासत में
श्री हरिमंदिर साहिब की हेरिटेज स्ट्रीट में तोड़फोड़, सिख संगठनों के 11 सदस्य हिरासत में

अमृतसर, जेएनएन। यहां गर्मख्‍याली सिख संगठनों ने श्री हरमंदिर साहिब की हेरिटेज स्ट्रीट में जमकर हंगामा किया और तोउ़फोड़ की। इससे हड़कंप मच गया। गर्मख्‍याली सिख संगठनों के सदस्‍यों ने पंजाब की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते बुतों में तोड़फोड़ की और जमकर नारेबाजी की। घटना से पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। तोड़फोड़ की घटना बीती देर रात हुई। पुलिस ने अब तक सिख संगठनों के 11 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, बुतों के आसापस कुछ गरम खयाली सिख संगठनों के कार्यकर्ताओं ने देर रात तोड़फोड़ की है। घटना मंगलवार देर रात डेढ़-दो बजे घटित हुई बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने अलग-अलग सिख संगठनों के 11 लोगों में हिरासत में लिया है। फिलहाल, उनसे पूछताछ की जा रही है।

हरिमंदिर साहिब की हेरिटेज स्‍ट्रीट में तोड़फोड़ के बाद जांच करते अधिकारी।

बता दें कि पिछले कुछ महीनों से अलग-अलग सिख संगठन जैसे कि जत्था सिरलथ खालसा, जत्था हिम्मत-ए-खालसा से संबंधित लोग हेरिटेज स्ट्रीट में लगे सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते बुतों का विरोध करते आ रहे हैं। इन सिख संठनों की मांग है कि हरमंदिर साहिब को जाने वाले मार्ग में सिख योद्धाओं के इतिहास से जुड़े बुत लगाए जाने चाहिए न कि पंजाबी सभ्याचार को पेश करने वाले नाच-गाने वाले बुत। 

यह भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस में घमासान, बाजवा की अमरिंदर के खिलाफ खुली बगावत, मंत्रियों ने कहा- कांग्रेस से निकालो

इधर, मामले में एसएचओ ई डिविजन गुरमीत सिंह मल्ली ने कहा कि घटना की जांच चल रही है। अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है कि किसने  ये तोड़फोड़ की है और उनका मकसद क्या था। संदिग्धों से पूछताछ जारी है, जल्द पूरे घटनाक्रम का राजफाश कर दिया जाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

यह भी पढ़ें: हनीप्रीत जेल में गुरमीत राम रहीम अकेले मिली, डेरा सच्‍चा सौदा में खेमेबाजी आई सामने

 

यह भी पढ़ें: पंजाब के फिरोजपुर में फिर घुसा पाकिस्‍तानी ड्रोन, BSF जवानों ने की फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।