12 सितंबर को कैबिनेट मंत्री के घर का घेराव करेंगे पंजाब के सरकारी कर्मचारी, पन्नू बोले- 'जारी रहेगा संघर्ष'
साझा मुलाजिम मंच और पेंशनर्स साझा फ्रंट ने पंजाब सरकार के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने 12 सितंबर को कैबिनेट मंत्री ...और पढ़ें
-1788949614638_m.webp)
12 सितंबर को अमृतसर में होगा बड़ा प्रदर्शन।
HighLights
कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जिला काम्पलेक्स पर धरना दिया
12 सितंबर को मंत्री ईटीओ के अमृतसर आवास का घेराव होगा
आप सरकार पर कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा करने का आरोप
संवाद सहयोगी, तरनतारन। पंजाब में एक के बाद एक लगातार कई प्रदर्शन जारी हैं। अब साझा मुलाजिम मंच, मुलाजिम व पेंशनर्स साझा फ्रंट के न्यौते पर विभिन्न विभागों के कर्मियों ने जिला प्रबंधकीय काम्पलेक्स समक्ष धरना देते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जिसको भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) ने समर्थन देने की घोषणा की। अब 12 सितंबर को अमृतसर में बड़ा प्रदर्शन होगा। खबर है कि कर्मचारी कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के आवास का घेराव करेंगे।
मंच के कनवीनर सुखप्रीत सिंह पन्नू, महासचिव अंग्रेज सिंह, वित्त सचिव जसपाल सिंह के अलावा रजवंत बागड़ियां, अजीत सिंह फतेह, बलदेव सिंह कल्ला ने कहा कि पंजाब की आप सरकार कर्मियों की मांगों पर गंभीरता दिखाने लिए तैयार नहीं है।
यह भी पढ़ें- हड़ताल खत्म, काम पर लौटेंगे कर्मचारी, पंजाब सरकार के सामने रखी 'नो वर्क नो पे' वापस लेने की शर्त
12 सितंबर को केबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के अमृतसर स्थित आवास का घेराव किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- एम्मी विर्क की कार पर फायरिंग की खबर फर्जी, पंजाबी सिंगर के पिता बोले- नहीं हुई कोई घटना, अफवाहों पर न दें ध्यान
