विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एम्मी विर्क की कार पर फायरिंग की खबर फर्जी, पंजाबी सिंगर के पिता बोले- नहीं हुई कोई घटना, अफवाहों पर न दें ध्यान

Published: Wed, 09 Sep 2026 02:56 PM (IST)

पंजाबी गायक एम्मी विर्क की कनाडा में कार पर फायरिंग की खबर को उनके पिता कुलजीत सिंह ने अफवाह बताया है।

एम्मी विर्क की कार पर फायरिंग की खबर फर्जी (फाइल फोटो)

एम्मी विर्क की कार पर फायरिंग की खबर फर्जी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एम्मी विर्क की कार पर फायरिंग की खबर अफवाह

  2. पिता कुलजीत सिंह ने बेटे को कनाडा में सुरक्षित बताया

  3. एम्मी विर्क टोरंटो स्थित अपने घर पर सकुशल

जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब के प्रसिद्ध गायक और फिल्मी कलाकार एम्मी विर्क की कार पर कनाडा में हुई फायरिंग को सिंगर के पिता ने फेक बताया है।

कुलजीत सिंह और नाभा तहसील के गांव लौहारमाजरा के सरपंच, ने फोन पर पत्रकारों से बातचीत में बताया कि एम्मी विर्क की गाड़ी पर हुई कथित फायरिंग केवल अफवाह मात्र है।

उन्होंने कहा कि आज सुबह ही उनकी एम्मी विर्क से बात हुई थी और वह बिल्कुल ठीक-ठाक कनाडा के टोराटों में घर पर सकुशल से है। उनका यह भी कहना था कि कनाडा में फायरिंग होना आम बात है।

लेकिन एम्मी विर्क की गाड़ी पर कोई भी फायरिंग नहीं हुई। 5 सितंबर को एम्मी विर्क का कनाडा में शो था और तब से ही वह अपने घर में सकुशल हैं।

कनाडा में फायरिंग की खबर

खबर आई थी कि पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के चर्चित गायक व अभिनेता एम्मी विर्क के काफिले पर कनाडा के एबॉट्सफोर्ड में फायरिंग की गई।

पांच सितंबर की रात ‘यूनिटी टूर’ के कार्यक्रम के बाद मैक्कलम रोड पर हुई इस वारदात में हमलावरों ने काफिले में शामिल एक लग्जरी गाड़ी पर करीब सात राउंड गोलियां चलाईं। गाड़ी बुलेटप्रूफ होने के कारण एम्मी विर्क और उसमें सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। 

यह भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर एम्मी विर्क की हत्या की कोशिश, बदमाशों ने किए सात राउंड फायर; बुलेटप्रूफ गाड़ी ने बचाई जान