विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अमृतपाल समेत सभी बंदी सिंहों को जल्द रिहा करें', अंतिम संस्कार में पहुंचे परविंदर झोटा के पिता की सरकार से बड़ी मांग

Published: Sat, 21 Nov 2026 01:10 PM (IST)

खडूर साहिब सांसद अमृतपाल सिंह की दादी के अंतिम संस्कार में भीम सिंह ने उनकी और अन्य बंदी सिंहों की तत्काल रिहाई की मांग की। उन्होंने लोकतांत्रिक सरकारों से कानून का सम्मान करने और मानवीय मूल्यों को बनाए रखने का आग्रह किया।

परविंदर झोटा के पिता भीम सिंह। फोटो जागरण

परविंदर झोटा के पिता भीम सिंह। फोटो जागरण


HighLights

  1. भीम सिंह ने अमृतपाल सिंह की दादी के अंतिम संस्कार में शोक व्यक्त किया।

  2. उन्होंने अमृतपाल और अन्य बंदी सिंहों की तत्काल रिहाई की मांग की।

  3. लोकतांत्रिक सरकारों को कानून का सम्मान करना चाहिए: भीम सिंह।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की दादी माता चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शनिवार को दिवंगत परमिंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह भी पहुंचे। शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने सांसद अमृतपाल सिंह, उनके साथियों और देश की विभिन्न जेलों में बंद सभी बंदी सिंहों की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।

मीडिया से बातचीत में भीम सिंह ने कहा कि वह माता चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने और शोकाकुल परिवार के साथ दुख साझा करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को अमृतपाल सिंह और उनके सभी साथियों के साथ लंबे समय से जेलों में बंद बंदी सिंहों को भी जल्द रिहा करना चाहिए।

देश में जनता की चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकारें 

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए पहले भी बड़े स्तर पर मोर्चे लगाए गए हैं, लेकिन सरकारों ने इस मांग पर गंभीरता नहीं दिखाई। भीम सिंह ने चुनी हुई सरकारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले देश पर अंग्रेजों और मुगलों का शासन था, लेकिन अब देश में जनता की चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकारें हैं।

ऐसी सरकारों को कानून को ताक पर नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को लोकतांत्रिक और मानवीय मूल्यों का सम्मान करते हुए अमृतपाल सिंह, उनके साथियों और सभी बंदी सिंहों की रिहाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- बुलेटप्रूफ गाड़ी में अपने गांव पहुंचा अमृतपाल सिंह, कुछ देर में होगा दादी का अंतिम संस्कार; भारी पुलिस बल तैनात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।