विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा अमृतपाल सिंह, पुलिस छावनी बना परिसर; कार्गो साइड पर बनाए गए सेफ जोन में रखा गया

Published: Sat, 21 Nov 2026 10:48 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 21 Nov 2026 11:03 AM (GMT+05:30)

खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह अमृतसर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और उन्हें कार्गो साइड पर बने सेफ जोन में रखा गया है।

अमृतसर एयरपोर्ट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात। फोटो जागरण

अमृतसर एयरपोर्ट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात। फोटो जागरण

HighLights

  1. अमृतपाल सिंह अमृतसर एयरपोर्ट पर भारी सुरक्षा के बीच पहुंचे।

  2. एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात।

  3. उन्हें एयरपोर्ट की कार्गो साइड पर सेफ जोन में रखा।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अमृतसर पहुंच गया है। सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

अमृतपाल सिंह को एयरपोर्ट की कार्गो साइड पर बनाए गए सेफ जोन में रखा गया है। उसके आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट के बाहर भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

अमृतपाल के आने से पहले गांव जल्लू खेड़ा में उसकी दादी के अंतिम संस्कार के लिए चिता तैयार की गई। इस दौरान आसपास के गांवों से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। 

WhatsApp Image 2026-11-21 at 10.15.30 AM

बता दें कि असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में से अमृतपाल सिंह अमृतसर पहुंच गया है।  अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तीन घंटे की पैरोल मिली है। अमृतपाल सिंह को 'हाई रिस्क कैदी' की श्रेणी में रखते हुए डिब्रूगढ़, दिल्ली और अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।