Punjab Weather Today: मौसम विभाग ने 11 जिलों में यलो अलर्ट किया जारी, जानें आज कहां-कहां है बारिश के आसार
पंजाब में आज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने के भी आसार हैं।

ये प्रतीकात्म्क तस्वीर है।
HighLights
पंजाब के 11 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट।
पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में गिरावट, तेज हवाएं संभव।
अमृतसर, लुधियाना सहित कई शहरों में बारिश की उम्मीद।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। नए एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर एक दिन पहले ही पंजाब में देखने को मिल गया। बीते दिन फाजिल्का जिले में बारिश रिपोर्ट हुई। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर आज भी पूरे राज्य को प्रभावित करेगा। मौसम विभाग की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार आज पूरे राज्य में बारिश के आसार बन रहे हैं। इतना ही नहीं, 11 जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के अनुसार 11 जिलों में बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। बीते दिन एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण राज्य के तापमान में भी कमी देखने को मिली है। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की कमी देखने को मिली है। आज अगर राज्य में अच्छी बारिश होती है तो दिन व रात के तापमान में और कमी देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Bhav: आटा-दाल के दाम स्थिर, सराफा बाजार में गिरावट जारी; त्यौहरों पर गहने खीदने वालों के चेहरे खिले
राज्य भर में बरिश के बने आसार
मौसम विभाग की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार आज रूपनगर और मोहाली को छोड़ पूरे राज्य में बारिश के आसार बने हुए हैं। लेकिन 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस अनुसार आज अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, मानसा और पटियाला में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
इतना ही नहीं, वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर 25 अक्टूबर को भी राज्य में देखने को मिलेगा। हालांकि 25 अक्टूबर को कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन 4 जिलों फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंड और मानसा में बारिश के आसार बने रहेंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब में नशे की गिरफ्त में बचपन, कपूरथला में ड्रग्स पीते बच्चे का Video वायरल; पटियाला में चोरी करते पकड़ा किशोर
36 डिग्री से कम हुआ तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 0.7°C की मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बावजूद यह राज्य में सामान्य के आसपास बना हुआ है।
इस दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया, जबकि फिरोजपुर में तापमान में 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा, अमृतसर में 30 डिग्री, लुधियाना में 30.6 डिग्री, पटियाला में 31 डिग्री और जालंधर में 30 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
