विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather Today: पंजाब में आज शुष्क रहेगा मौसम, रातें हुई ठंडी; 28 अक्टूबर से बारिश का दौर फिर शुरू होगा

Published: Tue, 27 Oct 2026 06:00 AM (IST)

पंजाब में आज भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। बीते दिन दिन के तापमान में मामूली बढ़ौतरी देखने को मिली। वहीं रात के समय ठंड बढ़ने लगी है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. आज पंजाब में मौसम शुष्क, रातें ठंडी होने लगी हैं।

  2. 28 अक्टूबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बारिश के आसार।

  3. पठानकोट समेत 9 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में आज मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज न तो कहीं बारिश के आसार हैं और न ही कहीं कोई अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते दिन के तापमान में हल्की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। लेकिन इसके विपरीत रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। जिसके चलते रातें ठंडी होने लगी है। जल्द ही मौसम में फिर से परिवर्तन देखने को मिल सकता है। 

मौसम विभाग की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसके बाद 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक राज्य में बारिश के असार बन रहे हैं। वहीं, राज्य में दो दिन बारिश व तूफान का यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। 

सोमवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में देखने को मिला है। यहां तापमान 33.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। 

यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Rates: आटा-दाल के जानें भाव, सर्राफा बाजार में बढ़ी भीड़, सोना-चांदी के दामों में गिरावट जारी

दो दिन राज्य में यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार आज और कल राज्य में पूरी तरह से शुष्क मौसम रहने का अनुमान है। इस दौरान न तो राज्य में कहीं बारिश के आसार हैं और ना ही अलर्ट जारी है। वहीं, 28 से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके चलते राज्य में बारिश के असार बन रहे हैं। 

28 व 29 अक्टूबर को राज्य के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर और लुधियाना में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य में 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर कर्वाचौथ पर भी देखने को मिलेगा। इस दौरान अगर बादल छाए रहे तो चंद्रमा के दर्शन करने में मुश्किलें हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- 20 साल का अजय चैंपियन 'राजा झोटा' रहस्यमयी तरीके से लापता, 100 से अधिक रेस जीतीं; ₹100000 का इनाम घोषित

तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ौतरी दर्ज

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़त दर्ज की गई है। लेकिन तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। इस दौरान सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इसके अलावा प्रमुख शहरों चंडीगढ़ में 31.4 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 28.5 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है, लुधियाना में 30.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 31.4 डिग्री सेल्सियस, और पठानकोट में 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भटिंडा बठिंडा में तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और जालंधर में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 

यह भी पढ़ें- 'नशा और कानून व्यवस्था राष्ट्रीय स्तर के मुद्दे बने', चंडीगढ़ में बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल का सरकार पर हमला