Punjab Mandi Rates: आटा-दाल के जानें भाव, सर्राफा बाजार में बढ़ी भीड़, सोना-चांदी के दामों में गिरावट जारी
पंजाब में सोना-चांदी के दामों में गिरावट का दौर जारी है। दिवाली व धनतेरस के करीब आते ही सर्राफा बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ रही है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
सोना और चांदी के दामों में लगातार गिरावट जारी।
दिवाली-धनतेरस के कारण सर्राफा बाजार में भीड़ बढ़ी।
पंजाब मंडियों में गेहूं, दाल, धान के भाव स्थिर।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। देशभर के सर्राफा बाजारों से लेकर पंजाब के प्रमुख बाजारों तक में इन दिनों सोना और चांदी की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है। गिरावट का दौर जारी है। दिवाली व धनतेरस के करीब आने के कारण सर्राफा बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, सोने और चांदी की कीमतों में आ रही इस नरमी से एक तरफ जहां आम ग्राहकों को खरीदारी में थोड़ी राहत मिल रही है।
वहीं दूसरी ओर स्थानीय मंडियों और सर्राफा व्यापारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। पंजाब की विभिन्न मंडियों में सोना 24 कैरेट 1,43,700 रुपये और चांदी तेजाबी के दाम भी घटकर 2,03,000 रुपये तक पहुंच गए हैं। वहीं पंजाब की प्रमुख मंडियों में आज गेहूं का भाव 2,650 से 2,930 रुपए प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किया गया। इसके अलावा चना दाल 8,600 से 9,000 रुपए प्रति क्विंटल और बासमती 1121 धान 5,600 से 5,700 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बिक रहा है।
यह भी पढ़ें- 20 साल का अजय चैंपियन 'राजा झोटा' रहस्यमयी तरीके से लापता, 100 से अधिक रेस जीतीं; ₹100000 का इनाम घोषित
सर्राफा बाजार भाव
| विवरण (Item) | मात्रा (Quantity) | भाव (मूल्य - ₹) |
| सोना 24 कैरेट | प्रति दस ग्राम | ₹ 1,43,700 |
| सोना स्टैंडर्ड | प्रति दस ग्राम | ₹ 1,45,000 |
| आभूषण (22 कैरेट) | प्रति दस ग्राम | ₹ 1,35,500 |
| गिन्नी | प्रति नग | ₹ 1,10,000 |
| चांदी तेजाबी | प्रति किलोग्राम | ₹ 2,03,000 |
| चांदी सिक्का | प्रति 100 नग / मात्रा | ₹ 2,33,000 |
यह भी पढ़ें- 'नशा और कानून व्यवस्था राष्ट्रीय स्तर के मुद्दे बने', चंडीगढ़ में बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल का सरकार पर हमला
पंजाब दिसावरी मंडियों के भाव
| मंडी का नाम | जिंस / वस्तु | भाव (₹ / प्रति क्विंटल या निर्धारित मात्रा) |
| खन्ना | गेहूं | ₹ 3000 / 3020 प्रति क्विं. |
| आटा (50 किलो) | ₹ 1670 / 1680 | |
| मैदा | ₹ 1770 / 1780 प्रति क्विं. | |
| खल सरसों | ₹ 3750 प्रति क्विं. | |
| लुधियाना | राजमां चित्रा | ₹ 11500 / 14000 प्रति क्विं. |
| अरहर दाल | ₹ 13100 / 14200 प्रति क्विं. | |
| चनादाल | ₹ 8900 / 9250 प्रति क्विं. | |
| चावल 1121 सेला | ₹ 10200 / 10300 प्रति क्विं. | |
| अमृतसर | बासमती (1121 नं.) स्टीम | ₹ 11000 / 11200 प्रति क्विं. |
| बासमती 1121 धान | ₹ 5800 / 5900 प्रति क्विं. | |
| देशी चना | ₹ 8500 / 8600 प्रति क्विं. | |
| गुड़ (देसी पंजाब) | ₹ 5900 / 6000 प्रति क्विं. | |
| जालंधर | गेहूं दड़ा | ₹ 3050 / 3075 प्रति क्विं. |
| दाल चना | ₹ 8800 / 9200 प्रति क्विं. | |
| जीरा | ₹ 27400 / 31500 प्रति क्विं. | |
| काजू (320 नं.) | ₹ 1020 / 1040 प्रति किलो | |
| बठिंडा | नरमा कपास नई | ₹ 8600 / 9000 प्रति क्विं. |
| रुई (जे-34 पंजाब) | ₹ 6750 / 6790 प्रति मन | |
| बिनौला खल | ₹ 4000 / 4050 प्रति क्विं. |
