विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Punjab Weather 10th October: मौसम विभाग ने पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में अलर्ट किया जारी; झमाझम होगी बारिश!

Published: Sat, 10 Oct 2026 07:00 AM (IST)

मौसम विभाग ने आज तीन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे। ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्म्क तस्वीर है।

ये प्रतीकात्म्क तस्वीर है।

HighLights

  1. मौसम विभाग ने पंजाब के लिए तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया।

  2. हिमाचल से सटे जिलों में तेज बारिश की संभावना है, तापमान गिरेगा।

  3. फरीदकोट 38.2 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब का तापमान एक बार फिर 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस गर्मी से आज राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए राज्य में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश से सटे पंजाब के जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, शुक्रवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। फरीदकोट 38.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों के नजदीक स्थित जिलों में बारिश का असर अधिक दिखाई दे सकता है।

 

यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Prices Today: सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल, पंजाब की मंडियों के कारोबार में भी आई तेजी

तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी

  • 10 अक्टूबर: पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में येलो अलर्ट जारी है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। कुछ जिलों में छुटपुट बारिश हो सकती है।
  • 11 अक्टूबर: पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर,फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा में येलो अलर्ट जारी है। यहां तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है।
  • 12 अक्टूबर: पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा में येलो अलर्ट जारी है। 
  • 13 अक्टूबर: राज्य के किसी भी जिले में येलो अलर्ट नहीं है।

फरीदकोट रहा सबसे गर्म शहर

राज्य के औसतन अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य के करीब है। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर में 31.9 डिग्री, लुधियाना में 33 डिग्री, पटियाला में 34.3 डिग्री, बठिंडा में 35.2 डिग्री और जालंधर में 32.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

रातें अभी भी गर्म

वहीं, औसत न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। रात का तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री पठानकोट में और 20.5 डिग्री बल्लोवाल सौंखड़ी एसबीएस नगर में दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री, लुधियाना में 23.6 डिग्री, पटियाला में 23.3 डिग्री और जालंधर में 23.0 डिग्री रहा।

इसके साथ ही कुछ जिलों में बारिश भी हुई। 24 घंटों में अमृतसर में 5.6 मिमी, गुरदासपुर में 2.0 मिमी और गुरदासपुर एएमएफयू में 1.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 

 

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले नवजोत सिद्धू की होगी वापसी! विधायक बोले- घर में जितने 'जी' ज्यादा, उतना अच्छा