Punjab Weather: पंजाब में मानसून सुस्त, सामान्य से 2.8 डिग्री चढ़ा तापमान; बारिश के आसार कम
पंजाब में मानसून कमजोर पड़ने से तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री ऊपर पहुंच गया। पटियाला सबसे गर्म रहा। 10 से ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड प्रतिकात्मक तस्वीर है।
HighLights
पंजाब में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ गईं।
राज्य का औसत तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक।
कुछ जिलों में छिटपुट बारिश, बाकी जगह शुष्क मौसम।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने से गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, लोगों को उमस से हल्की राहत मिल रही है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ की रिपोर्ट के अनुसार राज्य का औसत अधिकतम तापमान बुधवार को पिछले 24 घंटे की तुलना में 0.7 डिग्री बढ़ा और सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा।
राज्य में सबसे अधिक तापमान पटियाला में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। लुधियाना में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। अमृतसर में 35.3 डिग्री, चंडीगढ़ में 35.4 डिग्री, बठिंडा में 36 डिग्री और फरीदकोट में 35.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बारिश की कमी और तेज धूप के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- PRTC आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने नियमितीकरण का आदेश किया रद, नहीं मिलेगा स्थायी दर्जा!
वीरवार को तीन जिलों में बारिश की संभावना
10 सितंबर: मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा हो सकती है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। हालांकि इस दौरान कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
11 सितंबर: पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में छिटपुट वर्षा के आसार हैं। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
12 सितंबर: पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में छिटपुट बारिश हो सकती है। बाकी पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा।
13 सितंबर: बारिश का दायरा थोड़ा बढ़ सकता है। पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है। अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में छिटपुट बारिश हो सकती है। मालवा के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Bhav 9th September: अनाज, तेल-तिलहन से लेकर मसालों तक; पढ़ें पंजाब मंडियों के आज के रेट
अधिकांश जिलों में बारिश नहीं
रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को पंजाब के अधिकांश जिलों में बारिश नहीं हुई। केवल पठानकोट के कृषि विज्ञान केंद्र क्षेत्र में 12.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहने के कारण आने वाले दिनों में भी तापमान सामान्य से ऊपर बने रहने की संभावना है। वहीं, आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार सीमित ही रहने के आसार हैं, जिसके चलते तापमान में उछाल देखने को मिल सकता है।
