Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

वल्ला ओवरब्रिज सर्विस लेन न होने से परेशानी

वल्ला रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के चलते लोग सर्विस लेन न मिलने के कारण परेशान हैं। मेन सब्जी मंडी होने के कारण इस क्षेत्र से लोगों को आने जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 18 Jan 2021 05:36 PM (IST)
Hero Image
वल्ला ओवरब्रिज सर्विस लेन न होने से परेशानी

अमनदीप सिंह, अमृतसर : वल्ला रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के चलते लोग सर्विस लेन न मिलने के कारण परेशान हैं। मेन सब्जी मंडी होने के कारण इस क्षेत्र से लोगों को आने जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके चलते राहगीर और क्षेत्रवासी परेशान हैं।

राहगीर गुरनाम सिंह, परगट सिंह, विनोद कुमार, सुखविदर सिंह, गुरसेवक मान आदि ने बताया कि वह रोजाना इस क्षेत्र से गुजरते हैं। मेन रोड होने के कारण वाहनों का आवागमन इस रोड पर लगा ही रहता है। कुछ महीने पहले पंजाब की कैप्टन सरकार ने वल्ला रेलवे ओवरब्रिज का काम शुरू किया गया है। हालांकि लंबे समय से लोगों की मांग को मुख्य रखते हुए सरकार ने ओवरब्रिज का कार्य तो शुरू करवा दिया। लेकिन कई महीने से चल रहे इस काम में लोग सर्विसलेन को तरस रहे हैं। वल्ला में शहर की मेन सब्जी मंडी होने के कारण वाहनों का आवागमन इस रोड पर लगा ही रहता है। सर्विस लेन न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दिन के समय में तो लोग धीरे-धीरे सर्विस लेन से निकल जाते हैं। लेकिन ज्यादा परेशानी रात और सुबह के समय मंडी पर जाने वाले लोगों को होती है। ऐसे में लोग रोजाना हादसों का कारण बनते हैं। इस समस्या के बारे में क्षेत्र में काम कर रही कंपनी के अधिकारियों से भी बात की गई है कि वह लोग रोजाना इस रास्ते से गुजरते हैं यहां पर सर्विस लेन दी जाए। लेकिन सर्विस लेन ना मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों को जोड़ता है वल्ला रोड

वल्ला रोड पर रेलवे ओवरब्रिज का काम चल रहा है। यह रोड मेहता रोड, फोकल प्वाइंट, रसूलपुर कलर रोड, बाईपास रोड, माल मंडी, गोल्डन गेट आदि क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को सर्विस लाइन न होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ती है। लाइट का भी नहीं है प्रबंध

गुरनाम सिंह, सुखविदर सिंह ने बताया कि इस रोड पर लाइट भी नहीं है। रात के समय इस रोड से निकलना मुश्किल हो जाता है। सर्विस लेन न होने के कारण सड़क पर बने गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। सर्दियों के मौसम होने के कारण हल्की सी बारिश होने पर सर्विस लेन कीचड़ में तब्दील हो जाती है। प्रोजेक्ट पर काम कर रही कंपनी को सर्विसलेन देनी चाहिए।