Move to Jagran APP

श्रीरामनवमी पर मंदिरों में हुए धार्मिक कार्यक्रम

श्रीरामनवमी पर मंदिरों में मां भगवती का गुणगान हुआ।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Oct 2021 08:27 PM (IST)Updated: Thu, 14 Oct 2021 08:27 PM (IST)
श्रीरामनवमी पर मंदिरों में हुए धार्मिक कार्यक्रम

संवाद सहयोगी, अमृतसर : श्रीरामनवमी पर मंदिरों में मां भगवती का गुणगान हुआ। कई मंदिरों में कंजक पूजन किया गया। सिद्ध पीठ माता लाल देवी भवन माडल टाउन में उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी ने मां के दरबार में हाजिरी भरी। सोनी ने बताया कि उन्होंने सियासत की शुरुआत माता जी के आशीर्वाद की थी। मां के आशीर्वाद से ही उनको मेयर से लेकर उप मुख्यमंत्री तक का पद प्राप्त हुआ। इस मौके पर मंदिर के प्रधान जुगल गुमटाला ने ओम प्रकाश सोनी और विकास सोनी को सम्मानित किया। मंदिर के सभी ट्रस्टी कैलाश धवन, सुभाष शर्मा, अजीतपाल शर्मा, सुरिदर सैनी, महंत देवी दास आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

मंदिर माता कौशल्या देवी श्री नवशक्ति डेरा जामुन वाली रोड में कंजक पूजन किया गया। भजन गायक प्रेम शर्मा, अमित शर्मा, रोहित शर्मा ने मां भगवती का गुणगान किया। इस अवसर पर प्रमोद मेहरा, विजय खन्ना, रमेश उप्पल व अन्य भक्तजन शामिल थे।

श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर करतार नगर छेहरटा में परम संत अद्वैत स्वरुप श्री आरती देवा महाराज जी की अध्यक्षता में श्री दुर्गा सप्तशती महायज्ञ करवाया गया। इसके बाद पांच रामायण के पाठ का भोग डाला गया। इस अवसर पर पंडित सुमित शास्त्री, बालकिशन, रविद्र कुमार, पवन कुमार, मोनिका, रितिक कुमार, रेखा शामिल थे। मंदिर श्री महाकाली गुफावाला में परम पूज्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी मनोज जी महाराज के सान्निध्य में हवन किया गया। मंदिर परिसर में श्री दुर्गा स्तुति का पाठ किया गया।

महामंडलेश्वर स्वामी मनोज महाराज ने मां भगवती की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर राकेश कंबोज, सुमित कुमार, जगमोहन सिंह शामिल थे।

मां बगलामुखी मंदिर झब्बाल रोड फताहपुर में हवन किया गया। परम पूज्य श्री दुर्गा दास महाराज जी ने मां भगवती का गुणगान किया। इस अवसर पर आदर्श देवी व अन्य भक्तजन शामिल थे। श्री राम दरबार टुंडा तालाब में भगत सतनाम ढींगरा के सान्निध्य में हवन किया गया। श्रीरामनवमी पर भंडारा किया गया। गद्दी श्री बावा लाल दयाल कर्मो ड्योढ़ी में महंत अनंत दास जी महाराज श्री राम नवमी पर भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की गई तथा भंडारा लगाया।

माता लौगां वाली देवी में महंत दिव्यांबर मुनि के सान्निध्य में श्रीरामनवमी पर रखे गए श्री रामायण पाठ का भोग डाला गया। श्री मुक्ति नारायण धाम तिरुपति बालाजी मंदिर ग्रीन फील्ड मजीठा रोड में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चरणजीत अग्निहोत्री, चरणजीत भास्कर, धर्मपाल पराशर, रवि शर्मा, भारत भूषण गुप्ता, सुभाष शर्मा, रूपेश गोयंका, रामजी दास, विनय मेहरा, सुदेश शर्मा शामिल थे।

बसंत एवेन्यू में कांग्रेसी नेत्री सुरभि वर्मा के घर श्रीरामनवमी पर पूजा की गई। इस अवसर पर श्री दुर्गा स्तुति के पाठ की धार्मिक पुस्तकें भी वितरित की गई। इस अवसर पर पवन वर्मा, मीनू, कार्तिक, सुलेखा मेहरा व अन्य भक्तजन शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.