विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई एलबम रिलीज होते ही श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे मनकीरत औलख, फैंस से मिले और वाहेगुरु का जताया आभार

Published: Thu, 21 May 2026 12:02 PM (IST)

नई एलबम रिलीज होने के बाद पंजाबी गायक मनकीरत औलख श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे। उन्होंने वाहेगुरु का शुक्राना अदा किया, ...और पढ़ें

HighLights

  1. मनकीरत औलख नई एल्बम रिलीज के बाद हरिमंदिर साहिब पहुंचे।

  2. उन्होंने वाहेगुरु का आभार व्यक्त किया, प्रशंसकों से भी मिले।

  3. गायक ने अपनी नई ईपी को भरपूर प्यार देने की अपील की।

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक मनकीरत औलख अपनी नई एलबम रिलीज होने के बाद गुरुवार को सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरुघर में नतमस्तक होकर वाहेगुरु का शुक्राना अदा किया और सरबत के भले की अरदास की।

श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचने पर उनके प्रशंसकों में भी खास उत्साह देखने को मिला। मनकीरत औलख ने गुरुघर में माथा टेकने के बाद कई फैंस से मुलाकात की। इस दौरान वह अपने प्रशंसकों के साथ बेहद आत्मीय अंदाज में दिखाई दिए। कई जगह वह अपने चाहने वालों के पैर छूते और आशीर्वाद लेते भी नजर आए, जिसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इतना ही नहीं, मनकीरत ने खुद सेल्फी मोड में अपनी व श्रद्धालुओं की वीडियो भी बनाई। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी एल्बम का नया गीत भी गाया। 

यह भी पढ़ें- फरीदकोट में नामांकन विवाद ने पकड़ा तूल, सतीश ग्रोवर की गिरफ्तारी पर भड़के कार्यकर्ता, शहर किया बंद

नई एल्बम की सफलता के लिए पहुंचे

मीडिया से बातचीत करते हुए मनकीरत औलख ने बताया कि उनकी नई संगीत एलबम हाल ही में रिलीज हुई है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने पहले ही यह निर्णय लिया था कि जैसे ही उनकी नई ईपी रिलीज होगी, वे सबसे पहले सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने आएंगे। इसी वादे को निभाने के लिए वह आज अमृतसर पहुंचे हैं।

गायक ने बताया कि उनकी इस नई ईपी में करीब सात से आठ गीत शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह उनकी दूसरी ईपी है, जबकि इससे पहले वह अधिकतर सिंगल ट्रैक ही लेकर आते रहे हैं। मनकीरत औलख ने अपने प्रशंसकों से अपील करते हुए कहा कि वे उनकी नई ईपी को भरपूर प्यार और समर्थन दें।

यह भी पढ़ें- पंजाब में गहराया पेट्रोल-डीजल का संकट, एडवांस पेमेंट के बाद भी नहीं मिल रहा तेल; पंपों पर लग रही लंबी कतारें

पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना माना नाम

गौरतलब है कि मनकीरत औलख पंजाबी संगीत जगत के उन चर्चित कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने “गैंगलैंड”, “बदनाम” और “कोका” जैसे सुपरहिट गीतों से अपनी खास पहचान बनाई है। युवाओं के बीच उनकी बड़ी लोकप्रियता है और उनके नए गीतों का प्रशंसकों को हमेशा इंतजार रहता है।

अब उनकी नई ईपी रिलीज होने के बाद भी फैंस में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उनके कई नए गीत भी रिलीज हो सकते हैं, जिनका उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मिलावटखोरी पर पंजाब सरकार सख्त, 204 में से 68 दूध के नमूने फेल; अब राज्यभर से 211 पनीर के सैंपल जब्त