मैड संधू हत्याकांड में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, मुंबई से पकड़ा गया मुख्य आरोपी जश्नप्रीत; अब तक 9 गिरफ्तार
मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू हत्याकांड के मुख्य आरोपी जश्नप्रीत सिंह को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से तीन पिस्तौल, पांच मैगजीन और 11 कारतूस बरामद हुए हैं।
-1791954540709_m.webp)
मैड संधु फाइल फोटो (जागरण फाइल)
HighLights
मैड संधू हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
आरोपी जश्नप्रीत सिंह से हथियार और कारतूस बरामद
तरनतारन में रंगदारी फायरिंग में संलिप्तता कबूली
जागरण संवादादता.अमृतसर। मेकअप आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मधु सूधन उर्फ मैड संधू हत्याकांड में जालंधर सीआई की टीम ने मुंबई एटीएस टीम के साथ मिलकर मुख्यारोपित जशनप्रीत सिंह को मुंबई से गिरप्तार किया है।
आरोपित के कब्जे से तीन पिस्तौल, पांच मैगजीन और ग्यारह कारतूस बरामद किए गए हैं। पता चला है कि जश्नप्री सिंह मैड संधू की हत्या के मामले में मुख्य शूटर था और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।
शुरुआती जांच से पता चला है कि उसने विदेश में बैठे हैंडलर्स के कहने पर शूटर्स को हथियार पहुंचाने, फंडिंग और लॉजिस्टिकल सपोर्ट देने में भूमिका निभाई थी। उसने तरनतारन जिले में रंगदारी से जुड़ी फायरिंग की तीन घटनाओं में अपनी भागीदारी कबूल की है।
इस बड़े नेटवर्क का पता लगाने और इसके पीछे और आगे के कनेक्शन का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। पंजाब पुलिस संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने, दोषियों को सजा दिलाने और पूरे पंजाब में शांति, सुरक्षा और जन-सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
अमृतसर में हुई थी हत्या
बता दें कि बीते दिनों अमृतसर के अंतर्गत लोहरका रोड पर एक कार वॉशिंग सेंटर के पास बाइक पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अमृतसर सिटी के छावनी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में आठ आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
कौन थे मैड संधू?
मैड संधू सोशल मीडिया पर एक चर्चित चेहरा था। वह एक फेमस मेकअप आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर थे। वह पॉडकास्ट और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मेकअप आर्टिस्ट्री और जेंडर से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात करते थे। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.26 लाख फॉलोअर्स थे और उन्होंने पंजाबी फिल्म 'ओये भोले ओये' में भी काम किया था।
