एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, राजस्थान के सालासर से शूटर गिरफ्तार
मानसा में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के मुख्य आरोपी और शूटर को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
HighLights
मानसा में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
शूटर को राजस्थान के सालासर से पकड़ा गया पुलिस ने
प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री पर बहस के दौरान हुई थी हत्या
रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब के मानसा में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपित और शूटर को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार कर लिया है। 13 अक्टूबर को हुई इस वारदात के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई थी।
जानकारी के अनुसार, परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार सुबह मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मेडिकल स्टोर के मालिक अश्विनी कुमार पर हत्या करने का आरोप लगा था।
बताया जा रहा है कि झोटा को सूचना मिली थी कि संबंधित मेडिकल स्टोर पर कथित तौर पर प्रतिबंधित दवाइयां बेची जा रही हैं। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ मेडिकल स्टोर पर पहुंचे थे।

सोशल मीडिया पर लाइव थे झोटा
बताया जाता है कि झोटा अपने साथियों के साथ घटनाक्रम को इंटरनेट मीडिया पर लाइव कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मेडिकल स्टोर के मालिक के साथ बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर गोली चलने से परविंदर सिंह झोटा की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।
परविंदर सिंह झोटा नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को लेकर चर्चा में रहते थे। उनकी हत्या के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपित की तलाश तेज कर दी थी।
-1791944807671.webp)
सालासर से गिरफ्तार हुआ आरोपी
अब मुख्य आरोपित और शूटर को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस की ओर से गिरफ्तारी के संबंध में विस्तृत जानकारी और मामले में आगे की कार्रवाई का ब्योरा सामने आने के बाद अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।
