Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: क्या खडूर साहिब सीट पर है AAP का दबदबा? यहां पर ऐतिहासिक जीत का परचम लहरा चुकी है पार्टी

Lok Sabha Election 2024 पंजाब की खडूर साहिब संसदीय सीट आम आदमी पार्टी के लिए खूब फल-फूलती रही है। इस क्षेत्र में नौ विधासभाएं आती हैं। विधानसभा चुनाव में आप पार्टी ने यहां की सात हलकों पर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। इस संसदीय सीट पर आम आदमी पार्टी ने कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को चुनाव मैदान में उतारा है।

By DHARAMBIR SINGH MALHAR Edited By: Prince Sharma Published: Fri, 15 Mar 2024 08:28 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2024 08:28 PM (IST)
Lok Sabha Election 2024: क्या खडूर साहिब सीट पर है AAP का दबदबा

धर्मवीर सिंह मल्हार, तरनतारन। संसदीय क्षेत्र खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी (AAP) ने पहलकदमी करते हुए कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को चुनाव मैदान में उतार दिया। उनके चुनाव मैदान में आते ही साफ हो गया है कि कांग्रेस पार्टी के मौजूदा सांसद जसबीर सिंह डिंपा के लिए आप ने दरवाजे बंद कर दिए हैं, क्योंकि सियासी तौर पर चर्चा थी कि जसबीर सिंह डिंपा की कांग्रेस की टिकट कटती नजर आ रही है।

ऐसे में वह चुनाव लड़ने के लिए आप की झोली में जा सकते हैं, परंतु भुल्लर के प्रत्याशी बनते ही जसबीर सिंह डिंपा की सियासी उम्मीद पर जहां पानी फिर गया है, वहीं दो वर्ष पहले हुए चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करवाने वाले आप के विधायकों की कारगुजारी उजागर होने का समय आ गया है।

खडूर साहिब में नौ विधानसभा क्षेत्र हैं

संसदीय क्षेत्र खडूर साहिब में नौ विस हलके आते हैं, जिसमें जिला तरनतारन के चार खेमकरण, खडूर साहिब, तरनतारन व पट्टी, अमृतसर के दो बाबा बकाला, जंडियाला गुगरु दोनों आरक्षित, जिला कपूरथला के दो कपूरथला व सुल्तानपुर लोदी व जिला फिरोजपुर का विस हलका जीरा आता है।

अब बात करें 2022 के विस चुनावों की तो सभी सीटों पर आप ने जहां शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज करवाई, वहीं कपूरथला की दोनों सीटों से आप को जीत नसीब नहीं हुई।

खेमकरण विधानसभा का क्षेत्र

विस हलका खेमकरण से आम आदमी पार्टी के सरवन सिंह धुन ने 64541 वोट लेकर 52659 वोट लेने वाले शिअद के विरस सिंह वल्टोहा को 11882 मतों से मात दी थी। खडूर साहिब क्षेत्र से आप के मनजिंदर सिंह लालपुरा ने 55756 वोट लेकर 39265 वोट लेने वाले कांग्रेस के रमनजीत सिंह सिक्की को 16491 मतों से हराया था। विस हलका तरनतारन से आप के डॉ. कश्मीर सिंह सोहल ने 52935 वोट लेकर 45397 वोट लेने वाले शिअद के हरमीत सिंह संधू को 13588 मतों से हराया था।

बाबा बकाला विधानसभा क्षेत्र का हाल

इस चुनाव में कांग्रेस के मौजूदा विधायक डा. धर्मवीर अग्निहोत्री को 26535 वोट नसीब हुए थे। बाबा बकाला हलके से आम आदमी पार्टी के दलबीर सिंह टोंग ने 52468 वोट लेकर कांग्रेस के मौजूदा विधायक संतोख सिंह भलाईपुर को 19552 मतों से मात दी थी। इस चुनाव में भलाईपुर को 32916 वोट मिले थे, जबकि शिअद के पूर्व विधायक बलजीत सिहं जलालउसमां 30969 वोट लेने में कामयाब रहे थे।

जंडियाला गुरु हलके से 59724 वोट लेकर आप के हरभजन सिंह ईटीओ ने कांग्रेस के सुखविंदर सिंह डैनी को 25383 मतों से हराया था। इस चुनाव में कांग्रेस के सुखविंदर सिंह डैनी को 34341 वोट मिले थे, जबकि शिअद के खाते में 26302 वोट गए थे। विस हलका जीरा की बात करें तो आप के नरेश कटारिया ने 64034 वोट लेकर शिअद के हरी सिंह जीरा को 22776 मतों से हराया था। इस चुनाव में शिअद के खाते में 41258 वोट पड़े थे।

कपूरथला विधानसभा का हाल

अब बात करें विस हलका कपूरथला की तो कांग्रेस के राणा गुरजीत सिंह ने 44096 वोट लेकर आप की प्रत्याशी मंजू रानी को 7304 मतों से हराया था। इस चुनाव मं आप के खाते में 36792 वोट गए थे। सुल्तानपुर लोदी से राणा गुरजीत सिंह के बेटे राणा इंद्रप्रताप सिंह ने 41331 वोट लेकर आप के प्रत्याशी को 11434 मतों से हराया था। आप के खाते में 29903 वोट गए थे।

यह भी पढ़ें- Punjab Politics: अकाली दल ने CM भगवंत मान को भेजा लीगल नोटिस, लिखा- सुख विलास पर दस्तावेज पेश करें या मांगें माफी

अब बात करें आप की ओर से खडूर साहिब से प्रत्याशी घोषित किए गए लालजीत सिंह भुल्लर के विस हलका पट्टी की तो यहां पर मुकाबला काफी रोचक रहा था। तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे आदेाश प्रताप सिंह कैरों के खाते में 46324 वोट गए थे जबकि कांग्रेस के मौजूदा विधायक हरमिंदर सिंह गिल को 33009 वोट प्राप्त हुए थे। आप के लालजीत सिंह भुल्लर ने 57323 वोट लेकर कैरों को 10999 मतों से हराया था।

संसदीय क्षेत्र में दो कैबिनेट मंत्री

संसदीय क्षेत्र खडूर साहिब में कुल नौ विस हलके आते हैं। इनमें से दो हलके ऐसे हैं जहां पर आप की सरकार में दो कैबिनेट मंत्री हैं। पट्टी हलके से लालजीत सिंह भुल्लर पहली बार चुनाव जीतकर परिवहन मंत्री बने हैं, जबकि जंडियाला गुरु आरक्षित से हरभजन सिंह ईटीओ पहली बार विधायक का चुनाव जीतकर बिजली मंत्री बने हैं।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: पंजाब में कांग्रेस की आसान नहीं राह, 13 में से 4 सीटों पर अपने ही नेताओं से टक्कर!


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.