विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amritsar Crime: पहले घर से जन्‍मदिन की पार्टी में ले गए हत्‍यारे, फिर सुनसान जगह ले जाकर कर दी निर्मम हत्‍या; जानें पूरा मामला

Published: Sun, 31 Dec 2023 08:23 AM (GMT+05:30)

Amritsar Crime News पंजाब के अमृतसर में जन्‍मदिन की पार्टी में झगड़े के बाद युवक की हत्‍या कर दी गई। ...और पढ़ें

पहले घर से जन्‍मदिन की पार्टी में ले गए हत्‍यारे (फाइल फोटो)
पहले घर से जन्‍मदिन की पार्टी में ले गए हत्‍यारे (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
  2. एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। जन्मदिन की पार्टी में हुए मामूली झगड़े के बाद तीन लोगों ने एक युवक की तेजधार हथियार व ईंट पत्थर मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रविंदर सिंह उर्फ राजा (35) निवासी रंगीलपुर थाना रंगड़नंगल जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपितों की हुई पहचान

आरोपितों की पहचान करनप्रीत सिंह, शरनप्रीत सिंह निवासी थाना रंगड़ नंगल जिला गुरदासपुर और शेरा निवासी लाधूभाणा थाना रंगड़नंगल के रूप में हुई है। थाना मेहता की पुलिस ने इनमें से एक आरोपित करनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Amritsar News: ठंड से बचने के लिए कमरे में जलाई अंगीठी... फिर दम घुटने से हुई दो की मौत, ऐसे घटी घटना

पुलिस को दी शिकायत में रविंदर के छोटे भाई लखविंदर सिंह ने बताया कि 28 दिसंबर को दो बजे दोपहर आरोपित घर पर आए और भाई को आवाज दी और कहा कि अंग्रेज सिंह निवासी लाधूभाणा के बेटे का जन्मदिन है, उसके घर जाना है। वह भाई को साथ ले गए।

परिवार के लोगों ने की तलाश

शाम तक भाई नहीं लौटा तो वह अपने चाचा सुखविंदर सिंह को साथ लेकर भाई को ढूंढ़ने निकले। वह जब अंग्रेज सिंह के घर पहुंचे तो पता चला कि भाई रविंदर सिंह का शरनप्रीत सिंह और करनप्रीत सिंह के साथ पार्टी में झगड़ा हुआ था और झगड़े के बाद शरनप्रीत सिंह व करनप्रीत सिंह अपने साथी शेरा के साथ भाई को कहीं ले गए हैं।

यह भी पढ़ें: 'चोरी ऊपर से सीनाजोरी'...कर्मचारी ने दुकानदार को ही लगा दिया चूना, पकड़ी गई चोरी तो हमला कर काटा एक का हाथ व दूसरे की अंगुली

जब वह भाई की तलाश में बाइक पर गांव अर्जनमांगा नहर की तरफ पहुंचे तो नहर के पुल के नजदीक शोर सुनाई दिया। वह और चाचा जब उस तरफ भागे तो उन्होंने टार्च की रोशनी में देखा कि करनप्रीत सिंह जिसके हाथ में ईंट थी और शरनप्रीत सिंह व शेरा जिसके हाथ में तेजधार हथियार थे, भाई को पीट रहे थे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला 

परिवार के लोगों को देख आरोपित फरार हो गए। जब वह भाई के पास पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बाकी के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी हिमांशु भगत का कहना है कि जल्द ही बाकी के आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।