विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खालिस्‍तानी आतंकी पन्नू ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर, वीडियो वायरल कर सिख सैनिकों को उकसाया

Published: Fri, 02 Aug 2024 06:23 PM (IST)

खालिस्‍तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत के खिलाफ ए‍क बार और जहर उगला है। पन्नू ने वीडियो वायरल कर ...और पढ़ें

आतंकी पन्नू ने सिख सैनिकों को भड़काया (फाइल फोटो)
आतंकी पन्नू ने सिख सैनिकों को भड़काया (फाइल फोटो)

HighLights

  1. NIA खानकोट में पन्नू की खेती की जमीन कर चुकी है फ्रीज
  2. आतंकी विदेश में छिपकर बना चुका है वीडियो

जागरण संवाददाता, अमृतसर। कुख्यात आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannun) विदेश की धरती पर बैठकर भारत के खिलाफ षड़यंत्र रचने में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ रहा। अब आरोपित ने एक बार फिर वीडियो वायरल कर भारतीय सेना में तैनात सिख सैनिकों को देश के खिलाफ बगावत करने को उकसाया है। आतंकी पन्नू सिख सैनिकों को पैसों का लालच भी दे रहा है।

आतंकी ने सिख सैनिकों को भड़काया

भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित की गई सिख फॉर जस्टिस (Sikh For Justice) नाम की संस्था के मुखी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वायरल वीडियो में बताया कि भारत इस बार 15 अगस्त को 78वां आजादी दिवस मनाने की तैयारी में जुटा है। लेकिन भारत में सिख, उनका परिवार आज भी आजाद नहीं है।

सिख गुलामी की जिंदगी जी रहे हैं। सिख सैनिकों को 1984 का कत्लेआम नहीं भूलना चाहिए। श्री हरिमंदिर साहिब पर हमला कर सिखो का नरसंहार किया गया था। आज भी दिल्ली में सिखों की विधवाओं की एक कालोनी है। सिखों की पगड़ी और टोपी, भगवा और खाकी में यही फर्क है।

विदेश में छुपा बैठा पन्नू

आरोपित ने भड़काया है कि अगर सिख सैनिक आजादी दिवस पर तिरंगा जलाते हैं तो वह पांच लाख डॉलर देगा। बता दें देश की सुरक्षा एजेंसियों को विदेश में छिपकर बैठा आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पिछले कई सालों से वांछित है।

यह भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल, 14 जिलों के बदले SSP; 19 IPS की नई पोस्टिंग

आरोपित विदेश में बैठे गैंगस्टर, आतंकियों के मार्फत पंजाब का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा है। पन्नू के इशारे पर पंजाब में हेरोइन और हथियारों के खेप भेजा जा रही है। दो साल पहले एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने मानावाला के पास खानकोट गांव में आतंकी पन्नू की खेतीबाड़ी वाली जमीन को फ्रीज कर लिया था।

पन्नू पहले भी उगल चुका है जहर

बता दें कनाडा अमेरिका में बैठकर आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannun) भारत के खिलाफ पहले भी कई बार जहर उगल चुका है। पन्नू के इशारे पर पंजाब का माहौल खराब करने के आरोप में सुरक्षा एजेंसियां उसके कई गुर्गों को गिरफ्तार कर चुकी है। पन्नू के इशारे पर पंजाब के बेरोजगार युवा है। वह चंद पैसे देकर उन्हें देश के खिलाफ जाने को कहता है।

यह भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल, 14 जिलों के बदले SSP; 19 IPS की नई पोस्टिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।