अमृतसर में अटारी बार्डर पर बीएसएफ की फायरिंग, भारतीय तस्कर घायल, 10 किलो हेरोइन पकड़ी
पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान बार्डर पर बीएसएफ के जवानों ने भारतीय और पाकिस्तानी तस्करों की हलचल देखकर फायरिंग की। इसमें एक भारतीय तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। एक पाकिस्तानी तस्कर को भी गोली लगने की सूचना है। पाक तस्कर मौके से भाग गया।
अमृतसर, जेएनएन। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भारत-पाकिस्तान बार्डर पर नशा तस्करों की हलचल देखी। इसके बाद जवानों ने फायरिंग की। इससे एक भारतीय तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। फायरिंग देखकर पाकिस्तानी तस्कर भाग गया। बताया जाता है कि पाकिस्तानी तस्कर को भी गोली लगी है। इसके बाद चले सर्च अभियान में दस किलो हेरोइन बरामद हुई। यह एक-एक किलो के दस पैकटों में थी।
घटना अटारी-वाघा सीमा के पास बीओपी दाऊके के पास हुई। जानकारी के अनुसार, भारतीय तस्कर वहां पाकिस्तानी तस्करों से हेरोइन लेने गया था। इस दौरान बीएसएफ की 88 बटालियन के जवानों ने उसे देख लिया और उसे रुकने को कहा, लेकिन तस्कर ने भागने का प्रयास किया। बीएसएफ के जवानों की चेतावनी के बाद भी वह नहीं रुका तो जवानों ने फायरिंग कर दी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss14: अभिनव शुक्ला के बेघर होने के बाद माता-पिता बोले- अब बहू रूबीना दिलैक पर जीत का भरोसा
भाग रहे भारतीय नशा तस्कर को गोली लगी और वह नीचे गिर गया। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया। बताया जाता है कि बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी तस्करों पर भी गोलियां चलाईं, लेकिन वे भाग गए। पाकिस्तानी तस्कर को भी गोली लगी है।
बीएसफ के जवानों ने घायल भारतीय तस्कर को उठाया। इसके बाद जख्मी तस्कर को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। तस्कर का नाम मंदीप सिंह है और उसकी आयु 27 वर्ष बताई जा रही है। पूछताछ में सामने आया कि मनदीप और उसके एक अन्य साथी को पुलिस ने दिसंबर 2020 में हिरासत में लिया था। अब बीएसएफ की मदद से पुलिस इसके साथी को हिरासत में लेने के लिए छापेमारी कर रही है। पाकिस्तानी तस्करों के साथ उसका काफी लंबे समय से संपर्क बना हुआ है। बता दें कि इस क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ और नशा व हथियार की तस्करी की तस्करी की लगातार कोशिशें होती रहती हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब में 17 वर्षीय लड़की ने 36 साल के शख्स से की शादी, HC ने मुस्लिम किशोरी के निकाह को बताया जायज; जानें क्यों
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें