'पंजाब का विकास और सिख मामलों के समाधान की उम्मीद', अकाली-भाजपा गठबंधन पर बोले SGPC प्रधान हरजिंदर धामी
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने अकाली-भाजपा गठबंधन को पंजाब की भलाई और विकास के लिए अहम बताया है।
-1795524319621_m.webp)
अकाली-भाजपा गठबंधन पर क्या बोले SGPC प्रधान हरजिंदर धामी। फाइल फोटो
HighLights
गठबंधन पंजाब की भलाई, खुशहाली और सर्वपक्षीय विकास के लिए महत्वपूर्ण।
पंजाब के अधिकारों की बेहतर पैरवी और सिख मसलों के समाधान की उम्मीद।
अकाली दल पंजाब की क्षेत्रीय पहचान और राज्य के अधिकारों का प्रतिनिधित्व।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच हुए गठबंधन को पंजाब की भलाई, खुशहाली और सर्वपक्षीय विकास की दिशा में अहम राजनीतिक कदम बताया है।
एडवोकेट धामी ने कहा कि पंजाब की विशिष्ट ऐतिहासिक, धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए राज्य के भविष्य से जुड़े फैसले बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस गठबंधन से पंजाब के अधिकारों की बेहतर ढंग से पैरवी होगी और सिख मसलों के समाधान की दिशा में सार्थक प्रयास किए जाएंगे।
'पंजाब के हितों के नजरिए से देखा जाना चाहिए'
शिरोमणि अकाली दल पंजाब की क्षेत्रीय पहचान, राज्य के अधिकारों और लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करने वाला राजनीतिक दल है। पार्टी का इतिहास पंजाब के संघर्षों, पंथक सरोकारों और जनहित के मुद्दों से जुड़ा रहा है। ऐसे में अकाली दल और भाजपा के बीच हुई राजनीतिक साझेदारी को पंजाब के व्यापक हितों के नजरिये से देखा जाना चाहिए।
एडवोकेट धामी ने उम्मीद जताई कि दोनों राजनीतिक दल आपसी सहयोग और साझा जिम्मेदारी के साथ पंजाब की समस्याओं और पंथ से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करेंगे।
यह भी पढ़ें- जो बने BJP-अकाली दल गठबंधन के 'संकटमोचक', एलान के वक्त वही गायब; पंजाब में पूर्व CM पर क्यों गहराया सस्पेंस?