विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जातिगत भेदभाव के बयान पर घिरे MLA मनविंदर ग्यासपुरा, श्री हरिमंदिर साहिब प्रबंधन ने DCP को दी शिकायत

Published: Tue, 13 Oct 2026 05:35 PM (IST)

श्री हरिमंदिर साहिब के प्रबंधकों ने आप विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा के खिलाफ डीसीपी को शिकायत देकर जातिगत भेदभाव के झूठे आरोप लगाने पर कार्रवाई की मांग की है।

श्री हरिमंदिर साहिब प्रबधंन की और से अमृतसर डीसीपी जसकरण सिंह को शिकायत सौंपते हुए।

श्री हरिमंदिर साहिब प्रबधंन की और से अमृतसर डीसीपी जसकरण सिंह को शिकायत सौंपते हुए।

HighLights

  1. MLA ग्यासपुरा पर जातिगत भेदभाव के आरोप लगाने का मामला।

  2. श्री हरिमंदिर साहिब प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

  3. सिख संस्थाओं की छवि और धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पर जातिगत भेदभाव के आरोप लगाने और सिख संस्था के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां करने करने पर आम आदमी पार्टी के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। फतेहगढ़ साहिब से कानूनी नोटिस भेजे जाने के बाद अब अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब के प्रबंधकों ने पुलिस कमिश्नर हारमनबीर सिंह गिल के नाम डीसीपी जसकरण सिंह को शिकायत दी है।

श्री हरिमंदिर साहिब के जनरल मैनेजर मेजर सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने मंगलवार को यह शिकायत सौंपी। शिकायत में कहा गया है कि विधायक की ओर से लगाए गए जातिगत भेदभाव के आरोप तथ्यों के विपरीत हैं। इन बयानों से सिख संस्थाओं की छवि को नुकसान पहुंचने के साथ संगत की धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं।

यह भी पढ़ें- क्या बंगला साहिब में जूते पहनकर घुसी पुलिस? आप नेता अकाल तख्त साहिब पहुंचे; अमित शाह को तलब करने की उठी मांग

सचिवालय के प्रवेश पर हुआ था विवाद

ये विवाद सोमवार का है, जब आप विधायक बंगला साहिब विवाद को लेकर शिकायत करने श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे थे। इस दौरान विधायक ग्यासपुरा को अंदर नहीं जाने दिया गया। जहां विधायक ग्यासपुरा ने आरोप लगाया कि उन्हें जातिगत भेदभाव के कारण अंदर जाने से रोका गया है।

मैनेजर मेजर सिंह का कहना है कि  विधायक को श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में प्रवेश करने से रोकने का कारण जाति नहीं, बल्कि जत्थेदार और सिख संस्था के प्रति पहले की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां थीं।

यह भी पढ़ें- अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पर बयान को लेकर घिरे विधायक मनविंदर ग्यासपुरा, SGPC सदस्य ने भेजा कानूनी नोटिस

सिख धर्म जात-पात को स्वीकार नहीं करता

सिख धर्म जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव को स्वीकार नहीं करता। श्री हरिमंदिर साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब के सिद्धांत समानता, सांझीवालता और मानव सम्मान पर आधारित हैं। ऐसे पवित्र स्थानों पर जातिगत भेदभाव के आरोप लगाना सिख सिद्धांतों की भावना को गलत रूप में पेश करने के समान है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, CM भगवंत मान के पूर्व ओएसडी मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल