यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Amritsar: तस्करी का अपनाया नया तरीका, शारजाह से आए यात्री से बरामद 33 लाख का गोल्ड; प्राइवेट पार्ट में छुपाकर लाया था सोना
Amritsar News पंजाब के अमृतसर में श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शारजाह से आए एक यात्री से चेकिंग के ...और पढ़ें

HighLights
- कस्टम अधिकारियों को एक यात्री पर शक हुआ तो उसकी अच्छे से चेकिंग की गई।
- यात्री से से दो ओवल शेप कैप्सूल बरामद हुए।
- कैप्सूलों का कुल वजन 635.9 ग्राम था।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शारजाह से आए एक यात्री से चेकिंग के दौरान 33 लाख रुपये कीमत का सोना बरामद किया गया। यात्री की ओर से यह सोना अपने प्राइवेट पार्ट में छुपा कर लाया गया था। जानकारी के मुताबिक शारजाह से 6 ई 1428 जब एयरपोर्ट पर लैंड हुई तो एक-एक कर सभी यात्री बाहर में निकलने लगे।
शक के आधार पर की गई चेकिंग
इसी दौरान कस्टम अधिकारियों को एक यात्री पर शक हुआ तो उसकी अच्छे से चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान यात्री से से दो ओवल शेप कैप्सूल बरामद हुए। जोकि उसने अपने गुप्तांग में छुपाए हुए थे। इन कैप्सूल का कुल वजन 635.9 ग्राम था। लेकिन जब इन्हें खोलकर इसमें से सोना निकाला गया तो उसका कुल वजन 516 ग्राम पाया गया। जिसकी कुल कीमत 33 लाख 2400 रुपये है। फिलहाल आरोपित कस्टम एक्ट 1962 के तहत केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Punjab Crime: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये पंजाब भेजी गई थी हेरोइन की खेप, रिसीव करने पहुंचे तीन तस्कर दबोचे गए
गौर हो कि पिछले दो दिनों के भीतर दूसरी बार एयरपोर्ट पर से सोना बरामद किया गया है। इससे पहले 29 दिसंबर को दुबई से आए यात्री कस्टम विभाग ने 67 लाख रुपये का सोना बरामद किया था।
