विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमृतसर में आइपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले आठ गिरफ्तार

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 06 May 2017 07:09 PM (IST)Updated: Sat, 06 May 2017 07:10 PM (IST)

पुलिस ने अमृतसर में आइपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे दो ब्रीफकेस में ...और पढ़ें

अमृतसर में आइपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले आठ गिरफ्तार
अमृतसर में आइपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले आठ गिरफ्तार

जेएनएन, अमृतसर। सीआइए स्टाफ ने आइपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से खुद बनाई गई दो ब्रीफकेस में टेलीफोन एक्सचेंज, एलसीडी, एक रिकॉर्डर, लैपटॉप, एक माइक, छह मोबाइल, चार रजिस्टर, दो कापियां जिन पर सारा हिसाब लिखा हुआ है, बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है।

पता चला है कि पुलिस को आरोपियों के कब्जे से मिले रिकॉर्ड से शहर के ही नहीं, बल्कि दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के कई सट्टा कारोबारियों के मोबाइल नंबर मिले हैं। सीआइए स्टाफ में शनिवार दोपहर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इंस्पेक्टर अरविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि खालसा कॉलेज के पास ज्योति टेक्सटाइल में कुछ लोग क्रिकेट सट्टे का धंधा कर रहे हैं। इसी आधार पर सीआइए स्टाफ की टीम ने इलाके में छापामारी के दौरान आठ युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान इस्लामाबाद निवासी मोहित प्रकाश, अजय कुमार उर्फ हैप्पी, नरिंदर प्रकाश उर्फ लक्की, बटाला रोड निवासी अंकुश अग्रवाल, छेहरटा के माया सिनेमा के पास रहने वाला बबलू कुमार, पुतलीघर स्थित गुरु अर्जुन नगर निवासी चेतनपाल उर्फ लक्की, छेहरटा के गुरु नानक पुरा निवासी रंजीत कुमार उर्फ बोबी, मोहनी पार्क के ज्वाहर गली में रहने वाला संजीव गुप्ता के रूप में बताई है।

छापामारी के दौरान पुलिस ने देखा कि उक्त गिरोह ने अपनी ही एक्सचेंज स्थापित कर रखी हैं। 15-15 मोबाइल को दो ब्रीफकेस में फिट कर रखा था। इसी के माध्यम से आरोपी दिल्ली, नोएडा और गुडग़ांव के सट्टा कारोबारियों के साथ मिलकर कारोबार कर रहे थे। अरविंदर ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वह पिछले कई सालों से सट्टे के कारोबार में लिप्त हैं। पुलिस को आरोपियों को मोबाइल से कई रईसजादों के मोबाइल नंबर मिले हैं। पता चला है कि पुलिस आने वाले दिनों में उन्हें भी पूछताछ के लिए हिरासत में लेगी।

यह भी पढ़ें: पार्क में अजनबी के साथ बैठी थी पत्नी, पति ने देखा तो मच गया हंगामा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।