विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपावली तक कम होंगी पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें : धर्मेंद्र प्रधान

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 18 Sep 2017 03:49 PM (IST)Updated: Tue, 19 Sep 2017 11:49 AM (IST)

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर जल्द लगाम लगेगी। दीपावली तक पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी आएगी।

दीपावली तक कम होंगी पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें : धर्मेंद्र प्रधान
दीपावली तक कम होंगी पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें : धर्मेंद्र प्रधान

जेएनएन, अमृतसर। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि दीवाली तक तेल की कीमतों में कमी आएगी। पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतें अंतररराष्ट्रीय बाजार से रोजना तय होती है। बीते दिनों अमेरिका में आई बाढ़ के कारण 13 प्रतिशत रिफाइनरी तेल कम हुआ है, जिस कारण थोड़े दिनों में कीमतें बढ़ी हैं। प्रधान सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

पेट्रोलियम उत्पाद को जीएसटी के तहत लाए जाने पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि उनका मानना है कि पेट्रोल-डीजल पर जीएसटी लागू होना उपभोक्ता के पक्ष में रहेगा। उम्मीद है कि जल्द ही सारे प्रदेश व जीएसटी कौंसिल सहमति से पेट्रोलियम पदार्थ को अपने अधीन ले लेंगे।

सीमा पर बनेंगे पब्लिक टायलेट

डीसी कमलदीप सिंह संघा की तरफ स्वच्छ भारत मुहिम संबंधी छेड़ी चर्चा व की गई मांग पर प्रधान ने अटारी सीमा पर एक करोड़ की लागत से पब्लिक टायलेट बनाने की घोषणा की। प्रधान ने पेट्रोलियम अधिकारी से बातचीत करते हुए यह हिदायत की कि सारे पेट्रोल पंपों पर बनाए गए शौचालय लोगों की सुविधा के लिए साफ सुथरे व चालू हालत में होने यकीनी बनाए जाएं। कहा कि पंजाब के हर घर में नए साल तक गैस कनेक्शन पहुंचाए जाएंगे

यह भी पढ़ेंः अब जंग छेड़ी तो मूर्ख ही होगा पाकिस्तान, लाहौर ज्यादा दूर नहीं : हून