विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नम आंखों से ASI इकबाल सिंह को अंतिम विदाई, DGP ने दी श्रद्धांजलि; 1 करोड़ की मदद का एलान

Published: Mon, 12 Oct 2026 07:15 PM (IST)

काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात एएसआई इकबाल सिंह का नौशहरा पन्नूआं में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें डीजीपी अमरदीप सिंह राय और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू शामिल हुए।

डीजीपी एएस राय ने एएसआई इकबाल को दी अंतिम विदाई।

डीजीपी एएस राय ने एएसआई इकबाल को दी अंतिम विदाई।

HighLights

  1. एएसआई इकबाल सिंह का नौशहरा पन्नूआं में अंतिम संस्कार

  2. डीजीपी अमरदीप सिंह राय ने दी अंतिम विदाई

  3. सरकार ने परिवार को एक करोड़ की मदद की घोषणा

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात एएसआई इकबाल सिंह का सोमवार को नौशहरा पन्नूआं के श्मशानघाट में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इकबाल सिंह फिरोजपुर जिले में तैनात थे, जिनकी रविवार की रात को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। 

ड्यूटी के बाद घर लौटते बाइक सवार शूटरों ने उन्हें निशाना बनाया था। मरहूम एएसआई को अंतिम विदाई देने लिए पंजाब पुलिस के डीजीपी (कानून व्यवस्था) अमरदीप सिंह राय विशेष तौर पर पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने अर्थी को दिया कंधा

पोस्टमार्टम के बाद इकबाल सिंह का शव उनके घर लाया गया। जहां से अंतिम संस्कार लिए श्मशानघाट लिजाते समय पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अर्थी को कंधा दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब पुलिस फोर्स भी सुरक्षित नहीं।

आए दिन हाई प्रोफाइल मर्डर हो रहे हैं। सरकार हाथ पर हाथ धरे है। एएसआई इकबाल सिंह की पत्नी दर्शन कौर को सातवना देते उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन लिए अब चुनौती की घड़ी है। जिस कदर पंजाब पुलिस ने आतंकवाद को मिटाया। उसी तरह गैंगस्टरों को खत्म किया जाना चाहिए।

परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद का एलान

डीजीपी (कानून व्यवस्था) अमरदीप सिंह राय ने परिवार से शोक जाहिर करते कहा कि पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन परिवार के साथ सदैव खड़ा है। हत्यारों को जल्द काबू करके उन्हें सजा दिलाई जाएगी। डीजीपी राय ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद दी जानी है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड की सारी पड़ताल एसएसपी सुरेंद्र लांबा खुद देख रहे हैं। पुलिस जल्द नतीजे पर पहुंचेगी।

फिरोजपुर रेंज के डीआईजी स्नेहदीप शर्मा, तरनतारन के एसएसपी सुरेंद्र लांबा, एसपी (एच) सुखनिंदर सिंह केरों, डीएसपी जसपाल सिंह बहोड़ू, रविशेर सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष सतनाम सिंह भुल्लर, हलका इंचार्ज हरजीत सिंह संधू, दलबीर सिंह अलगों, महामंत्री हरप्रीत सिंह सिंदबाद व अन्य नेताओं ने एएसआई इकबाल सिंह की पत्नी दर्शन कौर, भाई जगदीप सिंह के साथ शोक व्यक्त किया। इससे पहले पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने मातमी धुन बजाकर एएसआई को श्रद्धांजलि भेंट की।

यह भी पढ़ें- 'साडे नाल की दुश्मनी, क्यों मारदे ओ...', तरनतारन में डोनी बल्ल गैंग ने ASI को गोलियों से भूना; गिड़गिड़ाती रही पत्नी