विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महंगे शौक के लिए फंसाती थी रइसजादों को जाल में, पूछताछ में उलझी

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 23 May 2017 02:43 PM (IST)Updated: Wed, 24 May 2017 11:40 AM (IST)

अक्सर हवाई सफर कर रइसजादों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनसे संबंध बनाने और फिर उन्हें ब्लैकमेल करने वाली लड़की को पुलिस न गिरफ्तार कर लिया है।

महंगे शौक के लिए फंसाती थी रइसजादों को जाल में, पूछताछ में उलझी
महंगे शौक के लिए फंसाती थी रइसजादों को जाल में, पूछताछ में उलझी

जेएनएन, अमृतसर। सुंदर बदन, छरहरी काया, लेकिन महंगे शौक को पूरा करने के लिए यह लड़की रइसजादों को अपने जाल में फंसा लेती। उनसे शारीरिक संबंध बना लेती और उन्हें ब्लैकमेल करने लगती। लेकिन यह शातिर लड़की गत दिवस पुलिस के जाल में फंस गई। उससे पूछताछ की जा रही है।

एडीसीपी गौतम सिंगल ने बताया कि सोमवार को उनके पास एक रेप का मामला पहुंचा था। जो लड़की दुष्कर्म की बात कर रही थी, जबकि उससे पूछताछ की जा रही थी तो वह अपनी बात पर टिक नहीं पा रही थी। पुलिस को उस पर शक हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह अमृतसर के एक अन्य होटल में भी रूकी व दूसरे होटल में उसे नो-रूम होने की वजह से कमरा नहीं मिला पाया था।

यह भी पढ़ें: दो युवकों ने ब्यूटीशियन का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस ने जब बाकी के दो होटलों मालिकों से संपर्क किया तो पता चला कि यह लड़की होटलकर्मियों या वहां रूके लोगों को प्रेमजाल में फंसा कर उनसे रुपये ऐंठती है। ऐसा ही एक मामला लड़की ने चंडीगढ़ के थाने में दर्ज कराया गया है। इस पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस व चंडीगढ़ स्थित ताज होटल में संपर्क किया, तो पता चला कि यह लड़की हुस्न के जाल में पुरुषों फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करती है।

यह भी पढ़ें: छात्रा का अपहरण कर युवक ने कार में किया दुष्कर्म, बनाई वीडियो

अमृतसर की पुलिस ने लड़की की ओर से दी गई रेप की अर्जी को ब्लैकमेलिंग के केस में बदल दिया है। लड़की से फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और कुछ सामान बरामद किया गया है। एडीसीपी गौतम सिंगल ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला काफी शातिर है और उसने चंडीगढ़ ताज होटल के एक स्टाफ मेंबर को भी अपने जाल में फंसाया था।

यह भी पढ़ें: छात्रा को घर में बंधक बनाकर दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

ये दी थी शिकायत

युवती रविवार सायं सिविल लाइन थाने में शिकायत देने पहुंची। उसने बताया कि क्वींज रोड स्थित विन्नर होटल के मैनेजर वरुणदीप सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके 35 हजार रुपये चोरी कर लिए। वह शनिवार रात आनलाइन बुकिंग के जरिए उक्त होटल में पहुंची थी। वहां होटल मैनेजर ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया और रात के समय उसे शराब पिलाई, खाना खिलाया और नशे की हालत में उससे दुष्कर्म किया। जब उसे सुबह होश आया तो उसने पुलिस को शिकायत की।

यह भी पढ़ें: छात्रा को घर से उठाकर ले गए तीन युवक, किया सामूहिक दुष्कर्म

शनिवार पहुंची होटल क्वींज

युवती 18 मई को हवाई जहाज से अमृतसर पहुंची थी और एक थ्री स्टार होटल में ठहरी। होटल प्रबंधन को पहले ही अपनी सिस्टम से महिला के बारे में अलर्ट मिल चुका था। होटल में उसे कमरा नहीं दिया गया। इसके बाद रंजीत एवेन्यू के एक और नामी होटल में पहुंची और कमरा हासिल किया। नामी होटल के समझदार स्टाफ ने शातिर महिला की खिदमत के लिए कमरे में किसी भी पुरुष स्टाफ को नहीं भेजा। महिला स्टाफ को देखकर वह नाराज हो गई और शनिवार रात होटल छोड़ दिया। उसने क्वींज रोड स्थित विन्नर होटल में आन लाइन कमरा बुक करवा लिया था।

यह भी पढ़ें: सात साल की बच्ची से अश्लील हरकतें, शरीर में डाले कंकर, सिक्का और तीली

युवती ने ऐसे फांसा होटल क्वींज के मैनेजर वरुणदीप को

जब युवती होटल क्वींज में पहुंची तो रिसेप्शन पर बैठे मैनेजर वरुणदीप सिंह से मिली। शातिर युवती की आंखों की कशिश ने पहली नजर से ही वरुण को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। शनिवार की रात वरुण और आरोपी महिला ने रात को शराब पी, खाना खाया और फिर देर रात शारीरिक संबंध बनाए। दोपहर बाद उठकर महिला ने होटल का मोबाइल नंबर लेकर उसके मैनेजर की शिकायत की।

पुलिस से शिकायत न करने के मांगे एक लाख रुपये

महिला ने पुलिस में जाने की धमकी दी और कहा कि अगर अपने होटल की रेपोटेशन बचाना चाहते हैं तो उसे एक लाख रुपये दे, लेकिन होटल मालिक ने बात नहीं मानी। शाम होते-होते जब दोनों में बात नहीं बनी तो मामला सिविल लाइन थाने पहुंचा। पहले तो पुलिस ने वरुण के खिलाफ दुष्कर्म और चोरी के आरोप में केस दर्ज कर लिया। जब युवती बार-बार बयान बदलने लगी, तो पुलिस को शक हो गया, जैसे ही पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू की तो उन्हें चंडीगढ़ के मामले की भी जानकारी मिली।

महंगे होटल और हवाई यात्र के शौक ने बना दिया शातिर

एडीसीपी गौतम सिंगल ने बताया कि युवती दिल्ली के किसी काल सेंटर में काम करती है। उसे हवाई जहाज में यात्र करने और तीन और पांच तारा होटलों में रहने का शोक लगा था। इसी चक्कर में वह हवाई यात्रा, होटल या फिर ट्रेन के एसी डिब्बों में रइसजादे फंसाने की फिराक में रहती थी। युवती से आधार कार्ड और ड्राइविंग  लाइसेंस मिले हैं। दोनों पर पते अलग-अलग हैं। एक पर जयपुर और दूसरे पर उज्जैन का ठिकाना बताया गया है। लड़की के पिता और बहन से भी बात की गई है, लेकिन वह अपने बयान बदल रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।