विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुरक्षा में चूक! अमृतसर में ASI को गोली मारने वाला पुलिस को गच्चा देकर हुआ फरार, थाना प्रभारी निलंबित

Published: Thu, 24 Sep 2026 12:39 PM (IST)

एएसआई पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति मजीठा में हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस हिरासत से फरार हो ...और पढ़ें

2 सितंबर को घटना के बाद अस्पताल में उपचाराधीन ASI।

2 सितंबर को घटना के बाद अस्पताल में उपचाराधीन ASI।

HighLights

  1. एएसआई जसवंत सिंह को गोली मारने वाला आरोपी पुलिस हिरासत से फरार।

  2. आरोपी करण हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस को गच्चा देकर भागा।

  3. सुरक्षा में चूक के बाद राजासांसी थाना प्रभारी निलंबित किए गए।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। राजासांसी इलाके में कुछ दिन पहले ASI जसवंत सिंह के सिर पर गोली मार कर जख्मी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपित पुलिस पार्टी को गच्चा देकर बुधवार की रात फरार हो गया। थाना राजासांसी की पुलिस गांव झंझोटी निवासी करण की निशानदेही पर हथियार बरामद करने के लिए मजीठा इलाके में लेकर पहुंची थी।

घटना का पता चलते ही एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने राजासांसी थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह को सस्पेंड कर दिया है। लेकिन सारे वाक्य को लेकर कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है।

जानकारी के मुताबिक 2 सितंबर की रात राजासांसी इलाके में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस लाइन में तैनात एएसआई जसवंत सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इस बीीच रास्ते में बाइक पर सवार दो युवकों ने उनका पीछा किया और सिर पर गोली मार दी थी। पता चला था कि गोली उनकी पगड़ी में फंस गई और सर में हलकी सी जा लगी।

यह भी पढ़ें- इंदरजीत की गिरफ्तारी से बर्खास्त राजजीत के सरेंडर तक, 9 साल में खुलीं खाकी-ड्रग्स तस्करी के सांठगांठ की परतें

आतंकी घटना से जोड़ा जा रहा मामला

इस मामले को पहले पुलिस अधिकारी विश्वास नहीं कर रहे थे। लेकिन करण की गिरफ्तारी के बाद सारा मामला साफ हो गया। पुलिस इसे पुरानी रंजिश का मामला ही समझ रही थी। बाद में तहरीके तालिबान हिंदोस्तान (टीटीएच) इस घटना को लेकर गलत फोटो लगाकर पोस्टर भी जारी किया था।

CCTV ट्रेल के आधार पर पुलिस ने करण को गिरफ्तार कर लिया था। उसे कोर्ट में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था। आरोपित के अन्य साथियों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही थी। आरोपित ने स्वीकार किया था कि एएसआई को गोली मारने के बाद उसने हथियार मजीठा के सुनसान इलाके में छिपाया था।

यह भी पढ़ें- बर्खास्त AIG राजजीत ने जिसे बार-बार दिलाई पसंदीदा पोस्टिंग, उस इंस्पेक्टर पर नशा तस्करी और वसूली के हैं आरोप

बॉर्डर एरिया में अलर्ट 

बुधवार को पुलिस करण को साथ लेकर पिस्तौल बरामद करने उसके बताए ठिकाने पर जा रही थी।रास्ते में आरोपित पेशाब करने का बहाना बनाने लगा और मौका मिलते ही पुलिस टीम को गच्चा देकर फरार हो गया।

घटना के बाद इलाके में नाकाबंदी कीी गई, लेकिन आरोपित का पता नहीं लग सका। पता चला है कि घटना के बाद कंट्रोल रूम के जरिए सारे बार्डर जोन में अलर्ट करवाया गया है। आशंका है कि आरोपित गुरदासपुर के रास्ते पठानकोट और हिमाचल फरार हो सकता है।

यह भी पढ़ें- पंजाब पुलिस के बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने किया सरेंडर, ड्रग्स तस्करी और भ्रष्टाचार मामले में 3 साल से थे फरार