विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सऊदी अरब से प्राइवेट पार्ट में छिपाकर लाया 470 ग्राम सोना, अमृतसर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार; 2 साथी भी काबू

Published: Mon, 12 Oct 2026 07:50 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 12 Oct 2026 07:52 PM (GMT+05:30)

अमृतसर हवाई अड्डे पर डीआरआई ने शारजाह से आए एक यात्री को 470 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

शारजाह से यात्री मलाशय में छिपाकर लाया 470 ग्राम सोना, काबू।

शारजाह से यात्री मलाशय में छिपाकर लाया 470 ग्राम सोना, काबू।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की पार्किंग से डीआरआई टीम ने शारजाह से आए यात्री को 470 ग्राम सोने सहित काबू किया है।

इस कार्रवाई में आरोपित को लेने आए उसके दो अन्य साथियों को भी काबू किया गया है। हिमाचल निवासी आरोपित अपने मलाशय (प्राइवेट पार्ट) में पेस्ट के रूप में छिपा कर लाया था।

तीनों आरोपी काबू

डीआरआई टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर तीनों आरोपित काबू किए हैं। आरोपित रविवार रात इंडिगो की फ्लाइट से शारजाह से आया था।

वह एयरपोर्ट से निकल कर पार्किंग में पहुंचा तो रात करीब 11.30 बजे डीआरआई टीम ने उसे और उसे लेने आए दो अन्य साथियों को काबू कर लिया। आरोपित के दोनों साथी भी अन्य राज्यों से संबंधित हैं।

यह भी पढ़ें- गया एयरपोर्ट में मोबाइल छूटने पर महिला ने किया बवाल, क्रू मेंबर ने फ्लाइट से उतारा